{"_id":"668cfe6f7ac9c5eb4e09225a","slug":"after-congress-now-sarva-adivasi-samaj-investigation-committee-regarding-nadpalli-incident-in-bijapur-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: नडपल्ली घटना को लेकर कांग्रेस के बाद अब सर्व आदिवासी समाज ने भी गठित की जांच समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: नडपल्ली घटना को लेकर कांग्रेस के बाद अब सर्व आदिवासी समाज ने भी गठित की जांच समिति
Tue, 09 Jul 2024 02:40 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 09 Jul 2024 02:40 PM IST
सार
बीजापुर में नडपल्ली की घटना को लेकर कांग्रेस के बाद अब सर्व आदिवासी समाज ने भी गठित की जांच समिति।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर जिले के उसूर विकासखण्ड के तहत ग्राम नड़पल्ली में पुलिस प्रशासन द्वारा जबरन ग्रामीणों को कैंप में लाने तथा अत्याचार और प्रताड़ना की घटना सोशल मीडिया में आने की बात को गंभीरता से लेते हुए बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने वरिष्ठ विधायक लखेश्वर बघेल के नेतृत्व में छह सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित जांच समिति में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर व नीना रावतिया शामिल हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस की यह समिति घटनास्थल जाकर पीड़ित और ग्रामीणों से चर्चा कर रिपोर्ट पीसीसी को सौपेगी। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को सर्व आदिवासी समाज ने भी नडपल्ली घटना को लेकर 21 सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया। सर्व आदिवासी समाज की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि सर्व आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर द्वारा बीजापुर जिला इकाई के अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी के नेतृत्व में 21 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन
जांच दल में जग्गू राम तेलामी समन्वयक, पांडू राम तेलाम, सीताराम मांझी, हरिकृष्ण कोरसा, पाकलू तेलम, राजू कलमूम, श्रवण सैंड्रा, अमित कोरसा, कुंवर सिंह मज्जी, भावसिंह भास्कर, मोटू वटी, अनिल पामभोई, सीएस नेताम, सुखराम कवासी, विनय उइके, रामलाल कर्मा, रानू सोरी, विनीता बघेल, सुहागा तारम,जमुना कोरसा और सीता कोरसा शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
जांच समिति के सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वे अविलंब प्रभावित गांव के पीड़ितों सहित स्थानीय ग्रामवासियों से भेंट,चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन संभागीय नेतृत्व को प्रेषित करेंगे।