फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   After 40 years security forces hoisted Tiranga tricolor in Naxalite Hidma s village Purvi

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: 40 साल बाद पूवर्ती में लहराया तिरंगा, कुख्यात नक्सली हिड़मा के घर भी पहुंचे एसपी

Sun, 18 Feb 2024 08:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Feb 2024 08:00 PM IST
सार

अफसरों ने हिड़मा के घर जाकर उसकी मां से मुलाकात की और उन्हें मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही पूवर्ती गांव छोड़कर भागे ग्रामीणों से सुरक्षाबलों ने वापस लौटने की अपील की है।

विज्ञापन
After 40 years security forces hoisted Tiranga tricolor in Naxalite Hidma s village Purvi
पूवर्ती में सुरक्षाबलों ने स्थापित किया कैंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा और बीजापुर जिले की सरहद पर बसे हार्डकोर नक्सली हिड़मा के गांव पूवर्ती में सुरक्षाबलों ने कैंप स्थापित कर दिया है। इतना ही नहीं हिड़मा के घर पहुंचकर एसपी किरण चव्हाण ने उन्हें मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का आश्वासन दिया है। साथ ही गांव छोड़ कर भागे ग्रामीणों से भी उन्होंने वापस लौटने की अपील की है। 

विज्ञापन

After 40 years security forces hoisted Tiranga tricolor in Naxalite Hidma s village Purvi
हिड़मा के घर पहुंचे अफसर - फोटो : अमर उजाला

नक्सलियों के अभेद गढ़ कहे जाने वाले पूवर्ती में सुरक्षाबलों ने कैम्प स्थापित कर दिया हैं। जगरगुंडा थाना क्षेत्र का यह गांव हार्डकोर नक्सली हिड़मा का गांव है। रविवार को यहां एसपी किरण चव्हाण और कोबरा कमांडेंट उपेंद्र भी पहुंचे। अफसरों ने हिड़मा के घर जाकर उसकी मां से मुलाकात की और उन्हें मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही पूवर्ती गांव छोड़कर भागे ग्रामीणों से सुरक्षाबलों ने वापस लौटने की अपील की है। वहीं सुरक्षाबलों के जवानों ने पूवर्ती कैम्प के सामने तिरंगा लहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

After 40 years security forces hoisted Tiranga tricolor in Naxalite Hidma s village Purvi
पूवर्ती में फहराया गया तिरंगा - फोटो : वीडियो ग्रैब

पूवर्ती गांव में नक्सलियों ने अपना हेड क्वार्टर मुख्यालय बनाया हुआ था। जिसकी सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के हेड क्वार्टर पर कब्जा कर लिया था। इसके साथ ही ग्रामीणों को पूरी तरह से सुरक्षा देने का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान सीआरपीएफ कमांडेंट एसपी किरण चव्हाण और कोबरा कमांडेंट उपेंद्र मौजूद रहे।

40 साल बाद यहां तिरंगा लहराया गया
हार्डकोर नक्सली हिड़मा के गांव पूवर्ती में 40 सालों तक 15 अगस्त और गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा की जगह नक्सली काला झंडा फहराते थे। लेकिन वक्त बदला और 40 साल बाद यहां तिरंगा लहराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed