{"_id":"6669bd32d310523a2107634e","slug":"6-cattle-died-due-to-lightning-in-bijapur-2024-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: आकाशीय बिजली गिरने से 6 मवेशियों की मौत, लोगों ने की मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: आकाशीय बिजली गिरने से 6 मवेशियों की मौत, लोगों ने की मुआवजे की मांग
Wed, 12 Jun 2024 08:52 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 12 Jun 2024 08:52 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बीती रात बारिश कुछ मवेशियों के लिए काल बनकर आई। आकाशीय बिजली गिरने से छह मवेशियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मवेशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर में आकाशीय बिजली गिरने से छह मवेशियों की मौत हो गई है। घटना बडे तर्रेम की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की देर रात बडे तर्रेम में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वहां के किसान पद्दम सतेन्द्र, मंगलू, कडती जोगा, सोमलू,कडती सुकलू, गुट्टा ,कडती, बुधरी, लखमा, पदम आयती, पोदिया, पदम सोमलू , गुट्टा, उयका बुधरी और बुधरू के मवेशियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
तहसीलदार उसूर सूर्यकांत धरत ने बताया कि घटना की खबर लगने के बाद राजस्व निरीक्षक का दल मौके पर पहुंचकर पंचनामा लेकर प्रकरण तैयार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से जांच पड़ताल कर राजस्व पुस्तक परिपक्व के तहत मुआवजा मिले। जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार की देर रात बीजापुर जिले में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई थी।
विज्ञापन