फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   30 Naxalites surrendered including a reward of Rs 39 lakh in Bijapur

Bijapur: 39 लाख रुपये के इनामी नक्सलियों समेत 30 ने किया समर्पण, वर्ष 2024 में अब तक 76 ने किया सरेंडर

Tue, 14 May 2024 05:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 14 May 2024 05:05 PM IST
सार

बीजापुर में नक्सल विचारधारा से क्षुब्ध और सरकार की आत्मसमर्पण तथा पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 39 लाख रुपये के इनामी 9 नक्सलियों सहित 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

विज्ञापन
30 Naxalites surrendered including a reward of Rs 39 lakh in Bijapur
नक्सलियों ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में नक्सल विचारधारा से क्षुब्ध और सरकार की आत्मसमर्पण तथा पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 39 लाख रुपये के इनामी 9 नक्सलियों सहित 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इस वर्ष अब तक 76 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं 180 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में मिलिट्री कंपनी नंबर 2 पीपीसीएम 8 लाख की इनामी नक्सली मिटकी ककेम उर्फ सरिता पिता सन्नू उम्र 35, प्लाटून नम्बर 32 पीपीसीएम 8 लाख की इनामी नक्सली मुरी मुहंदा उर्फ सुखमति उर्फ मनकी पिता धोगे उम्र 32, प्लाटून नंबर 4 सदस्य 5 लाख की इनामी नक्सली रजिता वेट्टी उर्फ रामे पति मुदा उम्र 24, प्लाटून नम्बर 32 सदस्य 5 लाख के इनामी नक्सली देवे कोवासी पिता लच्छू उम्र 24 , बटालियन नंबर 1 सदस्य 5 लाख के इनामी नक्सली सीनू पदम उर्फ चिन्ना पिता आयतू पदम उम्र 27, प्लाटून नम्बर 32 सदस्य 5 लाख के इनामी नक्सली आयता सोढ़ी पिता हिड़मा उम्र 22, डुमरीपालनार आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष 1 लाख के ईनामी नक्सली आयतु कारम पिता भीमा उम्र 50,पालनार आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष 1 लाख के इनामी मुन्ना हेमला उर्फ चंदू उर्फ चन्दरु पिता सोमलु उम्र 35, केशकुतुल आरपीसी जनताना सरकार सदस्य डीएकेएमएस अध्यक्ष 1 लाख के इनामी नक्सली आयतु मिडियम उर्फ वर्गेश उर्फ आम्बा पिता सुक्कू मिडियम उम्र 38 है। 

विज्ञापन

 

वहीं डुमरीपालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमांडर सन्नू कारम उर्फ डोरा पिता आयतु कारम उम्र 24, डुमरीपालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य बामन कारम पिता बुधराम उम्र 22 डुमरी पालनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य सुखराम कारम पिता सुकलु उम्र 36, पालनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य मनकू ताती पिता लछु ताती उम्र 35, पालनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य मुन्ना पोटाम उर्फ मुकेश पिता सन्नू उम्र 40, सावनार आरपीसी मिलिशिया सदस्य सन्तु हेमला पिता सन्नू हेमला उम्र 23, सावनार आरपीसी मिलिशिया सदस्य राहुल हेमला उर्फ छोटू पिता लछु उम्र 25, डुमरीपालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य सुखराम उर्फ सुरेश कारम पिता सुकलु कारम उम्र 30, डुमरी पालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य मोटू हेमला पिता सुक्कू हेमला उम्र 27, डुमरी पालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य मोटू कवासी पिता भीमा कोवासी उम्र 27 भूमकाल मिलिशिया सदस्य रमेश हेमला पिता दशरू हेमला उम्र 22, जीआरडी सदस्य लक्खू कोरसा पिता आयतु कोरसा उम्र 25, पीएलजीए सदस्य नंदू कुरसम पिता मंगलू कुरसम उम्र 21, पीएलजीए सदस्य सोमलु कडती उर्फ दिवाकर पिता मंगलू कडती उम्र 40, पालनार आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य सोमलू ताती पिता लछु ताती उम्र 45, पीएलजीए सदस्य संतोष पदम पिता मद्दा पदम उम्र 19, गुड्डी हपका पिता पाण्डु हपका उम्र 26, मुनगा आरपीसी केएमएमस सदस्य ज्योति लेकाम पति अर्जुन लेकाम उम्र 29, सीएनएम सदस्य सोनू कुड़ियम उर्फ गुट्टा पिता स्व.विज्जा उम्र 21 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


संगम सदस्य राजेश कोरसा उर्फ बामन कोरसा पिता मण्डो उम्र 28 व मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर लखमू पल्लो उर्फ लखु पिता कईया पल्लो उम्र 30 ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने पर उन्हें उत्साहवर्धन और आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 25 -25 हजार रुपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2024 में अब तक 180 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 76 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed