फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   19 Naxalites surrendered in Bijapur 19 Naxalites including those with a bounty of Rs 29 lakh surrendered in Bi

लाल आतंक को झटका: 29 लाख रुपये के इनामी सहित 19 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इस साल मुठभेड़ में 56 ढेर

Mon, 17 Mar 2025 06:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 17 Mar 2025 06:05 PM IST
सार

बीजापुर में एक बार फिर लाल आतंक को बड़ा झटका लगा है। 16 लाख के इनामी नक्सली दंपति  और 29 लाख के इनामी नक्सली सहित 19 नक्सलियों ने नक्सलपंथ से तौबा करते हुए आतंक के रास्ता को छोड़कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

विज्ञापन
19 Naxalites surrendered in Bijapur 19 Naxalites including those with a bounty of Rs 29 lakh surrendered in Bi
19 नक्सलियों ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में एक बार फिर लाल आतंक को बड़ा झटका लगा है। 16 लाख के इनामी नक्सली दंपति  और 29 लाख के इनामी नक्सली सहित 19 नक्सलियों ने नक्सलपंथ से तौबा करते हुए आतंक के रास्ता को छोड़कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें से 8-8 लाख के इनामी पति-पत्नी समेत 29 लाख के 10 इनामी सहित 19 नक्सली शामिल हैं। इसी के साथ इस वर्ष अब तक 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा में लौटे है। वहीं 137 नक्सली गिरफ्तार किये गए हैं जबकि 56 नक्सली मुठभेड़ में मारे गये हैं।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान व सरकार की पुनर्वास व आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर 8 लाख के इनामी  देवा पदम और आठ लाख की इनामी दुले कलमु ये दोनों पति-पत्नी हैं ने सरेंडर किया है। इसके साथ ही पांच लाख के इनामी एसीएम सुरेश कट्टाम, दो लाख की इनामी सोनी पुनेम, एक लाख के इनामी नारायण कट्टाम, एक लाख के इनामी अन्दा माड़वी, एक लाख के इनामी बामी कुहरामी ने सरेंडर किया है। 

विज्ञापन

 
इसके अलवा नागा कटटम, शंकर कड़ती, मुन्ना पोड़ियाम, सहला वाम, नरसिंह राम पोड़ियाम, शंकर माड़वी, लखमा ताती, पाण्डू माड़वी, जोगा सोड़ी, पिड़गा कटटम, एर्रा सोढ़ी और चिन्नाबी काका ने सरेंडर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपील- पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने नक्सलियों से अपील की है कि वे सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और समाज की मुख्यधारा में शामिल हों। उन्होंने बताया है कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाले फायदों ने कई नक्सलियों को आकर्षित किया है। नक्सलियों के घर वाले भी उन्हें वापस लाना चाहते हैं और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने नक्सलियों से अपील की है कि वे बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा से बाहर निकले और समाज की मुख्यधारा में शामिल हों, जहाँ वे निर्भीक रूप से सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed