{"_id":"65b658b2f949e606b4008425","slug":"bijapur-news-leopard-seen-under-mahadev-ghat-of-bijapur-people-in-panic-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur News: बीजापुर के महादेव घाट के नीचे दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग, वन विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur News: बीजापुर के महादेव घाट के नीचे दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग, वन विभाग अलर्ट
Sun, 28 Jan 2024 07:08 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 28 Jan 2024 07:08 PM IST
सार
बीजापुर जिले के महादेव घाट स्थित कोड़ेपाल सड़क से लगे जंगल में लोगों ने एक तेंदुआ देखा। तेंदुआ के सड़क के किनारे आने पर लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर लोगों ने तेंदुआ को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन
बीजापुर के महादेव घाट के नीचे दिखा तेंदुआ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिले के महादेव घाट स्थित कोड़ेपाल सड़क से लगे जंगल में लोगों ने एक तेंदुआ देखा। तेंदुआ के सड़क के किनारे आने पर लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर लोगों ने तेंदुआ को अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बता दें कि इन जगहों पर इससे पहले भी शेर और अन्य जंगली जानवर देखा गया है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि जंगली जानवर एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए इसी जंगल का उपयोग करते हैं। बता दें कि जिस जगह पर तेंदुआ को देखा गया है, वहां नाला बना हुआ है। लोगों ने आशंका जताई है कि जंगल से गुजरते समय तेंदुआ नाला के पास पानी पीने के लिए आया होगा। उन्होएँ बताया कि इस इलाके में कभी-कभी जंगली जानवर देखने को मिल ही जाता है।
विज्ञापन
जानकारों का मानना है कि कभी-कभी जानवर खाना-पानी के लिए भटकते हुए सड़क के किनारे आ जाते हैं। हालांकि तेंदुआ को देखे जाने को लेकर इंद्रावती टाइगर रिजर्व के उपसंचालक संदीप बलगा ने कहा है कि उन्हें भी तेंदुआ देखे जाने का वीडियो मिला हैं। लेकिन उन्हें गांव के ग्रामीणों की ओर से ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई हैं। उन्होंने फिर भी वन अमले को उस इलाके में नजर रखने को कहा है। अभी बीजापुर में ही घने जंगल बचे हुए हैं। बीजापुर में ही टायगर रिजर्व भी है। ऐसे में यहां बाघ, तेंदुआ और इस तरह के जानवर जंगलों में मौजूद हैं।
विज्ञापन