पत्रकार मुकेश की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से कई वार, सेप्टिक टैंक में डाली लाश, फिर कर दिया कांक्रीटीकरण
Bijapur Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case: भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मुकेश एक जनवरी से लापता थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bijapur Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case: भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मुकेश एक जनवरी से लापता थे। उनका शव सेप्टिक टैंक में मिला है। ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाडे़ में बने सैप्टिक टैंक से लाश निकाली गई। मौके पर पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद रही। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कल बीजापुर शहर बंद हो सकता है। इस बात की भी चर्चा है।
#WATCH बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता थे। पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत करके एक विशेष टीम गठित करके जांच की जा रही थी। आज ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में बने सैप्टिक टैंक से उनका शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना में संदिग्ध लोगों से… pic.twitter.com/74dzTkh843
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2025
ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के छोटे भाई रितेश चंद्राकर की CG20-3333 नंबर की कार रायपुर एयरपोर्ट पर खड़ी है और गुरुवार को 6.40 बजे दिल्ली फ्लाइट में फरार हुआ है। ठेकेदार पूरे परिवार समेत फरार है। सुरेश चंद्राकर का सबसे छोटा भाई पुलिस हिरासत में है। पुलिस पूछताछ कर रही है। चर्चा ये भी है कि पुलिस ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को भी हिरासत में लिया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर शोक जताया है। शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के निर्देश दिये हैं। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देश जारी किये हैं। सीएम साय ने कहा कि इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मुकेश का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) January 3, 2025
मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी…
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.