{"_id":"65f2c8e40072432f1809b62d","slug":"big-gift-to-eight-urban-bodies-of-chhattisgarh-approval-of-rs-4-84-crore-received-for-development-works-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के आठ नगरीय निकायों को बड़ी सौगात: विकास कार्यों के लिए मिली 4.84 करोड़ रुपये की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के आठ नगरीय निकायों को बड़ी सौगात: विकास कार्यों के लिए मिली 4.84 करोड़ रुपये की मंजूरी
Thu, 14 Mar 2024 03:22 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 14 Mar 2024 03:22 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के आठ नगरीय निकायों को चार करोड़ 83 लाख 81 हजार रुपये की स्वीकृत प्रदान की गई है। नगरीय निकायों के विकास कार्यों को लेकर नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने 14वें और 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के आठ नगरीय निकायों को चार करोड़ 83 लाख 81 हजार रुपये की स्वीकृत प्रदान की गई है। नगरीय निकायों के विकास कार्यों को लेकर नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने 14वें और 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत दी है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने राशि प्रदान कर दी है। उन्होंने गुणवत्ता और समय-सीमा का ध्यान रखते हुए इन राशियों से प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।
नगरीय प्रशासन और विकास विभाग की ओर से स्वीकृत की गई राशि में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत सात नगरीय निकायों के लिए कुल चार करोड़ 79 लाख 68 हजार रुपये और 14वें वित्त आयोग के तहत सारंगढ़ नगर पालिका के लिए चार लाख 13 हजार रुपये की राशि शामिल हैं।
नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नारायणपुर नगर पालिका के लिए एक करोड़ 17 लाख चार हजार रुपये, सरगांव नगर पंचायत के लिए 15 लाख रुपये, किरोड़ीमलनगर नगर पंचायत के लिए 18 लाख रुपये, खोंगापानी नगर पंचायत के लिए 93 लाख 35 हजार रुपये, छुरा नगर पंचायत के लिए 18 लाख 98 हजार रुपये, सिमगा नगर पंचायत के लिए 53 लाख 97 हजार रुपये और सक्ती नगर पालिका के लिए एक करोड़ 63 लाख 34 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। वहीं 14वें वित्त आयोग के तहत सारंगढ़ नगर पालिका के लिए चार लाख 13 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।