{"_id":"608c4c5c052c070b933c9e41","slug":"bhupesh-baghel-write-a-letter-to-pm-narendra-modi-socially-and-economically-weaker-sections-get-top-priority-in-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण: भूपेश बघेल की पीएम से मांग- सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिले प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण: भूपेश बघेल की पीएम से मांग- सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिले प्राथमिकता
Sat, 01 May 2021 12:21 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 01 May 2021 12:21 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को टीकाकरण में सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की है।
विज्ञापन
corona vaccination
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र में उल्लेख किया है कि भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार 28 अप्रैल से कोविन पोर्टल पर कोविड-19 टीकाकरण के लिए 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लाभार्थियों का पंजीकरण प्रारम्भ हो चुका है।
विज्ञापन
हालांकि, यह जानकारी पोर्टल पर राज्यवार उपलब्ध नहीं है पर प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक देश भर में इस आयु वर्ग के लगभग 1.7 करोड़ नागरिक टीका के लिए अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन
बघेल ने पत्र में कहा है कि भारत सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार इस आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए टीके की खुराक का क्रय राज्यों द्वारा ही किया जाना है। इसी तारतम्य में राज्य द्वारा टीके के दोनों उत्पादकों को कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 25-25 लाख खुराक की मांग प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इनमें से एक उत्पादक (भारत बायोटेक) का ही उत्तर प्राप्त हुआ है जिसके अनुसार वांछित मात्रा में से मात्र तीन लाख खुराक मई माह में राज्य को प्राप्त होगी। ऐसी परिस्थिति में बड़ी संख्या में पंजीकरण होने से और उस अनुपात में टीके की खुराक उपलब्ध नहीं होने से टीकाकरण के लिए बनी वेबसाइट पर भीड़ प्रबंधन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
मुख्यमंत्री ने पत्र में उल्लेख किया है कि ऐसी परिस्थिति में टीके की कमी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा टीकाकरण के लिए इस आयु वर्ग में प्राथमिकता का कोई क्रम निर्धारित किया जाना चाहिए और इस क्रम में सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में पंजीकरण की व्यवस्था केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध होने से भी सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की टीकाकरण से वंचित रहने की संभावना बढ़ जाती है।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि पूर्व की भांति 18- 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए भी टीकाकरण केंद्र में भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध हो जिससे टीकाकरण से कोई भी वंचित न रह पाए।