फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhupesh baghel Reaction on Rahul Gandhi membership cancellation

रायपुर में कांग्रेस का सत्याग्रह: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर भूपेश बोले- आप उसे डराना चाहते हैं जो...

Fri, 24 Mar 2023 07:30 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 24 Mar 2023 07:30 PM IST
सार

मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस हमलावर है। इसी क्रम में कांग्रेस ने शुक्रवार को रायपुर के गांधी मैदान में एकदिवसीय सत्याग्रह किया।

विज्ञापन
Bhupesh baghel Reaction on Rahul Gandhi membership cancellation
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस हमलावर है। इसी क्रम में कांग्रेस ने शुक्रवार को रायपुर के गांधी मैदान में एकदिवसीय सत्याग्रह किया। इसमें सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। सत्याग्रह कर रहे काग्रेसियों को जैसे ही यह मालूम चला कि राहुल गांधी की संसद की सदस्यता नहीं रही। इसके बाद तीखी प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार की तुलना अंग्रेजों से करते हुए कहा कि हम कांग्रेसी हैं। गोरों से नहीं डरे तो काले अंग्रेजों से क्या डरेंगे। ऐतिहासिक गांधी मैदान में केन्द्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए हम यहां हैं। देश में जो हालात है,उसे आप सब समझ रहे हैं। राहुल गांधी की पदयात्रा समाप्त हुई और लोकसभा में प्रतिरोध जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि सत्ता पक्ष लोकसभा नहीं चलने दे रहा है। राहुल गांधी को घेरने का प्रयास और परेशान करने की कोशिश हो रही है। सीएम ने कहा कि आज देश में दो ही मॉडल की चर्चा है। एक छत्तीसगढ़ और दूसरा गुजरात मॉडल है। छत्तीसगढ़ में मेहनतकश मजदूरों, किसानों की बात होती है। विधानसभा में 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में किसान मिठाई बांट रहे हैं, पटाखा फोड़ रहे हैं। किसान और कारोबारी खुश है। क्योंकि किसान की जेब में पैसा होगा तब व्यापारियों को मिलेगा । सीएम ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है तो हर वर्ग को लाभ होगा ये मेरा वादा है।

सीएम ने कहा कि इस वक्त देश के हालतों से सभी लोग वाकिफ हैं। राहुल जी के खिलाफ केंद्र पूरी ताकत लगा चुकी है। सीएम ने कहा, राहुल, सोनिया जी को परेशान करने के लिए नेशनल हेराल्ड का मामला उठाया जाता है।  उन्हें लगातार पेशी पर बुलाया जा रहा है। केंद्र सरकार विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन हम अंग्रेजों से नहीं डरे तो इनसे क्या डरेंगे। लोकसभा को अब सत्ता पक्ष के लोग नहीं चलाने दे रहे हैं। राहुल गांधी ने सिर्फ 3-4 सवाल सरकार से पूछा था, लेकिन उससे भी केंद्र की मोदी सरकार घबरा गई है। राहुल गांधी को घेरने और परेशान करने की कोशिश लगातार की जा रही हैं।

सीएम बघेल ने कहा कि देश का सबसे अमीर व्यक्ति एक रिपोर्ट से कैसे 2 महीने के भीतर 20 नंबर पर उतर जाता है। केंद्र सरकार अडानी को संरक्षण देने का काम कर रही है। हमने किसानों के हित में बात की है। विधानसभा में 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की है। पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ उठी है। प्रदेश में जश्न का माहौल है। 
केंद्र सरकार अलग-अलग तरीके से राहुल गांधी पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं है। हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। भाजपा की केंद्र सरकार सिर्फ कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से घबराती है।  कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखने वालों की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 

सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार नहीं चाहती कि राहुल गांधी लोकसभा में केंद्र के खिलाफ सक्रिय रहे। भाजपा की नीति है फूंट डालो और राज करो और फिर जनता को महंगाई के बोझ में दबा देना है। कांग्रेस पार्टी एकजुट है. राहुल और सोनिया गांधी के साथ हमेशा खड़ी है। केंद्र जितनी कोशिश कर ले, लेकिन हम दबने वाले नहीं हैं।

सीएम ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर बोला हमला
इससे पहले सीएम ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा कि तानाशाह का सबसे बड़ा डर होता है कि उससे लोग डरना बंद न कर दें। आप उसे डराना चाहते हैं जो पूरे देश को कह रहा है “डरो मत”।  इंदिरा जी के साथ भी यही भूल की थी कुछ लोगों ने, बाकि फिर इतिहास है। यहीं मिलेंगे जनता की अदालत में। जनता होगी, जननेता होगा..नहीं होगा तो सिर्फ़ डर और तानाशाह। 
 

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ओबीसी वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए ट्वीट कर लिखा कि पंडित जगत प्रकाश नड्डा जी! आप देश के भगोड़े चोर नीरव और ललित को बचाने के लिए OBC समाज की आड़ क्यों ले रहे हैं? 




 

सीएम बघेल ने कहा, आप पहले यह बताएं कि BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर रमन सिंह एक पिछड़ी जाति के मुख्यमंत्री यानी मुझे 'छोटा आदमी. कह रहे हैं। क्या भाजपा ओबीसी को 'छोटा आदमी; मानती है।  

राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार का षडयंत्र:  मोहन मरकाम 
वहीं पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार का षडयंत्र है, हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। केंद्र विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है। मरकाम ने कहा कि कमल का फूल एक ताबीज हो चुका है, जिसे पहनने से ईडी और आईटी जैसे छापे पढ़ना बंद हो जाते हैं। सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता है। इस वक्त पूरा देश राहुल गांधी के साथ खड़ा है। देश के महान स्वतंत्रता सग्राम सेनानियों ने देश के हर एक नागरिक को बोलने का मौलिक अधिकार दिया है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार देश के मौलिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आज एक बार फिर हमें आजादी जैसी लड़ाई लड़नी है। आज देश में 130 करोड़ जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा मोदी ने अपने साथियों को दिलाकर भगवाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी कांग्रेस और देश के नागरिकों को डराने का प्रयास कर रही है, लेकिन हम डरेंगे नहीं, हम लड़ेंगे और जीतेंगे। 

कांग्रेस की आपात बैठक
राहुल गांधी को हुई दो साल की सजा मामले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज शाम 5 बजे आपात बैठक बुलाई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और PCC चीफ मोहन मरकाम इसमें वर्चुअली शामिल हुए। बैठक में राहुल गांधी को हुई सजा के बाद पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। चर्चा है कि राहुल गांधी को सजा और सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस सोमवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed