फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bhupesh baghel on himachal election results, bjp can do anything

Himachal Election Result 2022: भूपेश बघेल बोले- साथियों को संभालकर रखना पड़ेगा, भाजपा कुछ भी कर सकती है

Thu, 08 Dec 2022 03:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 08 Dec 2022 03:16 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश चुनाव में मतगणना अभी जारी है। आंकड़ों और रुझानों के अनुसान, कांग्रेस वहां पर 68 विधानसभा सीटों में 39 पर आगे चल रही है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। गुजरात में 33 जिलों के 37 केंद्रों पर मतगणना हो रही है। जबकि हिमाचल प्रदेश में 59 स्थानों पर 68 मतगणना स्थल बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
bhupesh baghel on himachal election results, bjp can do anything
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव और हिमाचल के नतीजों को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि, हमें उम्मीद थी कि हिमाचल प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी। चुनाव के नतीजों को देखते हुए वह बनती दिखाई दे रही है। हार्स ट्रेडिंग के सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि वहां से विधायकों को यहां नहीं लाएंगे, लेकिन साथियों को संभालकर रखना पड़ेगा। भाजपा कुछ भी कर सकती है। मुख्यमंत्री बघेल ने को पार्टी ने हिमाचल प्रदेश चुनाव का ऑब्जर्वर बनाया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उम्मीद सच होती दिख रही
रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए ऑब्जर्वर भूपेश बघेल ने कहा कि, कांग्रेस हिमाचल में कई सीटों पर आगे चल रही है, लेकिन कई अन्य सीटों पर कांटे की टक्कर है। हमें चुनाव परिणाम घोषित होने तक इंतजार करना चाहिए, क्योंकि मतगणना अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे दिल्ली जा रहे हैं, वहां से हिमाचल प्रदेश जाएंगे। बघेल ने आशा  व्यक्त की और कहा कि हिमाचल में सरकार बनाने की उनकी उम्मीद सच होती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात पर बोले- इंतजार करें, कोई नहीं जानता बक्से से क्या निकलेगा
वहीं गुजरात के चुनाव ट्रेंड को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, बिना परिणाम आए, सिर्फ ट्रेंड के आधार पर वह कुछ नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा कि हमे मतगणना खत्म होने का इंतजार करना चाहिए। यह कोई नहीं जानता कि कौन सा बॉक्स खुलेगा और वोटों की गिनती के दूसरे-तीसरे राउंड में अंतर आ जाएगा। हम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। अन्य जगहों की अपेक्षा गुजरात बड़ा राज्य है तो वहां पर मतगणना के कई राउंड चल रहे हैं। 

एग्जिट पोल कर रहे भाजपा की जीत का इशारा
गुजरात में भाजपा की सरकार है और ट्रेड दिखा रहे हैं कि वह 152 सीट पर लीड कर रही है। अगर वह इतनी सीट जीतती है तो 2002 के विधानसभा चुनाव के खुद के भी 127 सीट जीतने के रिकार्ड को तोड़ेगी। एग्जिट पोल इशारा कर रहे हैं कि भाजपा को सातवीं बार राज्य में बहुमत मिलेगा। इससे पहले गुजरात में दो फेज में एक और पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। इस दौरान करीब 59.22 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं हिमाचल की 68 सीट पर 12 नवंबर को मतदान हुआ था। इस दौरान 2017 का रिकार्ड तोड़ते हुए मतदाताओं ने 75.6 फीसदी मतदान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed