फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhojpuri singer Pawan Singh will come to Raipur on Holi Festival

होली महोत्सव 2023: कल रायपुर आएंगे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, कल्लू, शिल्पी समेत मशहूर हस्ती देंगे प्रस्तुति

Fri, 03 Mar 2023 03:53 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 03:53 PM IST
सार

सर्व उत्तर भारतीय समाज की और से कल 4 मार्च शनिवार को शाम 6 बजे से डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित दशहरा ग्राउंड में होली महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। 

विज्ञापन
Bhojpuri singer Pawan Singh will come to Raipur on Holi Festival
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सर्व उत्तर भारतीय समाज की ओर से 4 मार्च को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित दशहरा मैदान डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में भव्य रंगारंग 'होली महोत्सव 2023' का आयोजन किया गया है। शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी गीतों की बयार बहेगी। भोजुपरी इंडस्ट्रीज के सुपर स्टार, रॉकस्टार और पॉवर स्टार पवन सिंह अपने भोजपुरी गीतों से समां बांधेंगे। सर्व उत्तर भारतीय समाज की और से कल 4 मार्च शनिवार को शाम 6 बजे से डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित दशहरा ग्राउंड में होली महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन





आयोजन समिति के प्रमुख और समाजसेवी रविंद्र सिंह और रंजय सिंह ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भोजपुरी के सुपरस्टार गायक पवन सिंह इस होली महोत्सव कार्यक्रम मेंअपनी प्रस्तुति देंगे । वहीं साथ में भोजपुरी गायक अरविंद अकेला कल्लू, शिल्पी राज, रिया जिया जैसे मशहूर भोजपुरी गायक भी रंगारंग प्रस्तुति देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन





रविंद्र सिंह, रंजय सिंह और सरोज सिंह ने बताया कि होली महोत्सव कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, विधायक गण सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, आम आदमी के प्रवक्ता संजीव झा एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे। होली महोत्सव के आयोजन की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। मंच और स्टॉल तैयार किए जा रहे हैं।
 


 
इस कार्यक्रम में कलाकार भोजपुरी और होली के गीतों की प्रस्तुति देंगे। हजारों की संख्या में दर्शक इस कार्यक्रम का आनंद उठाएंगे। सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारा बढाना है और होली पर्व की महत्ता को जन- जन तक पहुंचाना है। 



इस पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के सदस्य सरोज सिंह, अखिलेश सिंह, परमा सिंह, विकास मिश्रा, बीके सिंह ,शिव सिंह ,राजेश सिंह, सुनील सिंह, संतोष, रंजय सिंह जयंत सिंह l, एमएन पांडे सिंह,  कन्हैया सिंह,अजय सिंह, यशवंत मिश्रा,चंदन पाठक,  जीत सिंह, अजीत सिंह, गौरी शंकर गुप्ता, सतीश सिंह, दिलीप गुप्ता और अन्य सदस्य मौजूद रहे।


दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे पॉवर स्टार पवन सिंह
इस साल सरगुजा संभाग में मैनपाट महोत्सव के बाद दूसरी बार भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह रायपुर आएंगे और अपने शानदार भोजपुरी गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। उनका ऐतिहासिक और दमदार सॉन्ग 'लॉलीपॉप लागेलू' आज तक दशकों की जुबां पर है। शादी-ब्याह समेत देश में कही भी होने वाले हर सांस्कृतिक आयोजनों में उनका गाना लोगों में समां बांध देता है। झूमने पर मजबूर कर देता है।

डिजिटल मीडिया पार्टनर अमर उजाला डॉट कॉम 
बता दें कि इस कार्यक्रम का डिजिटल मीडिया पार्टनर अमर उजाला डॉट कॉम है। संस्थान खबरों के साथ ही देश-प्रदेश में अपने सामजिक दायित्वों को भी पूरा करने में अग्रणी है। हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार समाजिक गतिविधियों को संचालित किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed