{"_id":"6a9964048f49e12cf10143b4","slug":"bhilai-police-arrested-the-accused-from-rajasthan-for-withdrawing-money-from-mule-accounts-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी के पैसों का खेल: भिलाई पुलिस ने म्यूल खातों से रकम निकालने वाला आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी के पैसों का खेल: भिलाई पुलिस ने म्यूल खातों से रकम निकालने वाला आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार
Thu, 03 Sep 2026 05:42 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 03 Sep 2026 05:42 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन ठगी से मिली रकम को दूसरे लोगों के बैंक खातों के जरिये निकालकर इस्तेमाल करने वाले 25 साल के एक युवक रमेश सुथार को भिलाईनगर पुलिस ने राजस्थान के उदयपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन ठगी से मिली रकम को दूसरे लोगों के बैंक खातों के जरिये निकालकर इस्तेमाल करने वाले 25 साल के एक युवक रमेश सुथार को भिलाईनगर पुलिस ने राजस्थान के उदयपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी दूसरों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी की राशि को ठिकाने लगाता था। पुलिस ने जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
भिलाईनगर थाने में ऑनलाइन ठगी की शिकायत मिलने के बाद वर्ष 2024 में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही पांच आरोपियों को पकड़ा था। पकड़े गए आरोपियों से हुई पूछताछ, बयानों और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर रमेश सुथार का नाम सामने आया। आरोपी रमेश सुथार राजस्थान के उदयपुर जिले की वल्लभनगर तहसील के ग्राम बना का रहने वाला है। वह अन्य लोगों के साथ मिलकर ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में पहुंचाने और फिर वहां से निकालने का कार्य करता था।
मामले में ठगी की रकम को सीधे अपने बैंक खातों में रखने के बजाय अन्य लोगों के खातों का प्रयोग किया जाता था। ऐसे खातों को आमतौर पर म्यूल खाता कहा जाता है। खातों में राशि आते ही उसे विभिन्न माध्यमों से निकाल लिया जाता था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भिलाईनगर पुलिस ने विशेष टीम बनाई थी। विशेष टीम ने राजस्थान में आरोपी के ठिकानों पर खोजबीन कर उसे दबोच लिया। पुलिस अब आरोपी के संपर्क सूत्रों, बैंक लेन-देन और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।