{"_id":"63bc283993e19245410dfea8","slug":"bhilai-hindi-news-shutdown-at-risali-nigams-morid-filter-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: रिसाली नगर निगम के मोरिद फिल्टर प्लांट में शटडाउन, कल छह वार्डों में नहीं होगी पेयजल सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: रिसाली नगर निगम के मोरिद फिल्टर प्लांट में शटडाउन, कल छह वार्डों में नहीं होगी पेयजल सप्लाई
Mon, 09 Jan 2023 08:14 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:14 PM IST
सार
मोरिद फिल्टर प्लांट में लगा बेरिंग खराब चुका है। प्लांट को बंद कर बेरिंग बदलने का कार्य किया जाएगा। इस वजह से दो दिन का शट डाउन लिया गया है।
विज्ञापन
रिसाली निगम के मोरिद फिल्टर प्लांट में शटटाउन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रिसाली नगर निगम के मोरिद फिल्टर प्लांट में शटडाउन की वजह से निगम क्षेत्र के छह वार्ड में पेयजल सप्लाई प्रभावित रहेगा। निगम के फिल्टर प्लांट में सोमवार व मंगलवार को मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसके चलते निगम क्षेत्र के छह वार्डों में पूरी तरह जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निगम ने प्रभावित क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से जल आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मोरिद फिल्टर प्लांट में लगा बेरिंग खराब चुका है। प्लांट को बंद कर बेरिंग बदलने का कार्य किया जाएगा। इस वजह से दो दिन का शट डाउन लिया गया है। शट डाउन से प्रभावित क्षेत्र डुंडेरा व पुरैना के छह वार्ड में आवश्यकता अनुरूप टैंकर से पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन