फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhatgaon Jarhi became a den of thieves in Surajpur

Surajpur: भटगांव-जरही बना चोरों का अड्ढा, आए दिन की वारदात से लोगों में आक्रोश, फिर भी नहीं हो रही कार्रवाई

Tue, 20 Feb 2024 09:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 20 Feb 2024 09:09 PM IST
सार

शहर के दो मंदिरों में लगातार चोरों के द्वारा दान पेटी समेत मंदिर में विराजित मूर्तियों के आभूषणों की चोरी के बाद भटगांव पुलिस के समक्ष भक्तों का आक्रोश देखने को मिला। वहां उपस्थित लोगों के द्वारा पुलिस पर आरोप लगाया गया कि पुलिस चोरों को संरक्षण देकर चोरी जैसी घटनाओं को अब क्षेत्र में आम कर दिया है।

विज्ञापन
Bhatgaon Jarhi became a den of thieves in Surajpur
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सूरजपुर जिले स्थित नगर पंचायत जरही के शिव मंदिर प्रांगण में देर रात चोरों ने दान पेटी समेत वहां विराजित मूर्तियों के आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद भटगांव पुलिस ने डॉग स्क्वाड की सहायता से चोर की खोजबीन शुरू की। एसईसीएल भटगांव क्षेत्र में चोरी की घटना आम बात सी हो गई है। आए दिन चोरों के द्वारा किसी न किसी घर में धावा बोलकर चोरी की वारदात को बड़ी आसानी से अंजाम दिया जा रहा है। वहीं शिकायत करने पर पुलिस के द्वारा खानापूर्ति कर पीड़ित को वापस भेज दिया जा रहा है। तकरीबन एक महीने के आंकड़े के अनुसार कई घरों, दो मंदिरों में चोरी हो चुकी है। लेकिन बार-बार शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस के हत्थे अब तक एक भी चोर नहीं चढ़ सके हैं। जिससे क्षेत्र की जनता काफी घबराई एवं असहज महसूस कर रही है।

विज्ञापन


14 फरवरी को तीन दहाड़े मंदिर में चोरों ने किया हाथ साफ
गत 14 फरवरी की दोपहर 12 से 2 बजे के बीच सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, शक्तिनगर में पुजारी के नहीं होने पर चोर मंदिर में धावा बोलकर दान पेटी लेकर भाग गए। वहीं पुलिस मंदिर की पहली चोरी की घटना को नही सुलझा पाई थी कि इसी बीच चोरों के द्वारा जरही स्थित शिव मंदिर प्रांगण की तीन दान पेटी समेत राधाकृष्ण मंदिर का ताला तोड़कर देवी के आभूषणों की चोरी कर पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन

एसईसीएल आवासीय कॉलोनी भी चोरों के निशाने पर 
हाल ही में एसईसीएल कंपनी के द्वारा अपने कर्मचारियों के आवासीय कॉलोनी की मरम्मत एवं सुसज्जित करने के लिए कई करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। जिसमें आवासीय कॉलोनी के सभी घरों के दरवाजों एवं खिड़कियों में एल्युमिनियम फ्रेम में जाली को लगाया गया था। जो इन दिनों चोरों के टारगेट पर हैं। इस संदर्भ में कॉलोनी वासियों के द्वारा भटगांव थाने पहुंचकर शिकायत भी दर्ज कराई गई है, लेकिन इस दिशा में पुलिस के द्वारा कोई पहल नहीं किए जाने से चोरों के हौसले और भी बुलंद होते जा रहे हैं।

चोर समेत कबाड़ी को कॉलोनीवासियों ने पकड़ा था रंगेहाथ
हाल ही में ढेर सारी एल्युमिनियम को बेचते हुए चोर समेत कबाड़ी को कॉलोनी वासियों ने पड़कर पुलिस के हवाले किया था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा वहां उपस्थित कॉलोनी वासियों के शिकायत देने के पश्चात कार्रवाई करने की बात सामने आई। बाद में पुलिस के चक्कर में न पड़ने के कारण कॉलोनी वासियों ने अपना हाथ खींच लिया। जिसमें पुलिस के द्वारा चोर के खिलाफ साधारण धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की गई। वहीं चोरी के सामान की खरीदारी कर रहे कबाड़ी पर कार्रवाई नही करने का आरोप लोगों ने लगाया है।

लगातार कबाड़ियों की आमद हो रही शहर में
अंबिकापुर, विश्रामपुर व सूरजपुर के दर्जनों कबाड़ियों के द्वारा शहर पहुंचकर बहुतया मात्रा में खदानों में उपयोग किए जाने वाले स्क्रैप समेत अन्य सामग्री की खरीदारी खुलेआम की जा रही है। वहीं पुलिस के द्वारा रोक-टोक नहीं किए जाने के कारण भी चोरी जैसी घटनाएं अब जरही भटगांव क्षेत्र के लिए आम होती नजर आ रही है।

लगातार मंदिर में चोरी से भक्तों में बढ़ा आक्रोश
शहर के दो मंदिरों में लगातार चोरों के द्वारा दान पेटी समेत मंदिर में विराजित मूर्तियों के आभूषणों की चोरी के बाद भटगांव पुलिस के समक्ष भक्तों का आक्रोश देखने को मिला। वहां उपस्थित लोगों के द्वारा पुलिस पर आरोप लगाया गया कि पुलिस चोरों को संरक्षण देकर चोरी जैसी घटनाओं को अब क्षेत्र में आम कर दिया है। अगर जल्द चोरों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो श्रद्धालु समेत क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed