{"_id":"6438158e0d1915c9f003a606","slug":"bhainsbod-railway-station-height-increased-and-demu-passenger-train-expanded-in-balod-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: भैंसबोड रेलवे स्टेशन की ऊंचाई बढ़ाई गई, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; डेमू पैसेंजर ट्रेन का भी विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: भैंसबोड रेलवे स्टेशन की ऊंचाई बढ़ाई गई, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; डेमू पैसेंजर ट्रेन का भी विस्तार
Thu, 13 Apr 2023 08:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 13 Apr 2023 08:15 PM IST
सार
भैंसबोड स्टेशन का प्लेटफॉर्म ऊंचा बन जाने के कारण वहां के वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों व अन्य यात्रियों को प्लेटफार्म से ट्रेन में चढ़ते-उतरने के समय सुविधा होगी। सांसद मोहन मंडावी ने रेलवे की यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
स्टेशन की ऊंचाई बढ़ाए जाने का किया गया लोकार्पण।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद में डोंडी ब्लॉक के वनांचल ग्राम और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के भैंसबोड रेलवे स्टेशन में गुरुवार को यात्रियों के लिए सुविधा का विस्तार किया गया। रेलवे स्टेशन की ऊंचाई में वृद्धि कर उसे सुविधाजनक बनाया गया है। इसका लोकार्पण कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने किया। इसके साथ ही रेलवे ने बालोद वासियों को एक बड़ी सौगात दी है। डेमू पैसेंजर स्पेशल का विस्तार भी आज से किया गया है।
विज्ञापन
बालोद के साथ-साथ एक तिहाई क्षेत्र वनांचल का पड़ता है। यहां से सीधे बस्तर और राजधानी से लोगों का जुड़ाव हो इसके लिए रेलवे ने सुविधा बढ़ाई है। सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि सरकार रेलवे का विस्तार लगातार कर रही है। हर वर्ग के लिए सुविधाओं को ध्यान दे रही है। रेल की सुविधाओं से वनांचल की राह आसान हुई है। आज दल्ली राजहरा डौंडी ही नहीं अपितु बस्तर से भी सीधे रेल लाइन जुड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
डेमू पैसेजर स्पेशल अंतागढ़ स्टेशन तक विस्तार
रेल यात्रियो की सुविधाओ और मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 07823/ 08816 दल्लीराजहरा - केवटी - रायपुर डेमू पैसेजर स्पेशल को अंतागढ़ स्टेशन तक विस्तार किया है। इस गाड़ी की समय सारणी में भी आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। यह विस्तार 14 अप्रैल से किया जाएगा। इससे अंतागढ़ सहित आसपास के कांकेर जिले के लोगों के लिए रायपुर रेल माध्यम से आने-जाने के लिए काफी आसानी होगी।
विज्ञापन