{"_id":"67924af9f6ce6dc0fd023a3f","slug":"six-accused-selling-liquor-and-ganja-including-absconding-warrantee-arrested-in-bemetara-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetara: आचार संहिता लगते ही एक्शन में पुलिस, फरार वारंटी समेत शराब और गांजा बेचने वाले छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara: आचार संहिता लगते ही एक्शन में पुलिस, फरार वारंटी समेत शराब और गांजा बेचने वाले छह आरोपी गिरफ्तार
Thu, 23 Jan 2025 07:28 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क,बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क,बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 23 Jan 2025 07:28 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में निकाय व पंचायत चुनाव होने वाले है। इसे लेकर पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। आचार संहिता लगने के बाद बेमेतरा पुलिस की अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में निकाय व पंचायत चुनाव होने वाले है। इसे लेकर पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। आचार संहिता लगने के बाद बेमेतरा पुलिस की अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। आज गुरुवार को पुलिस ने फरार वारंटी समेत अवैध शराब, गांजा बेचने वाले 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आबकारी एक्ट के एक प्रकरण में दो आरोपी के कब्जे से 149 पौवा अंग्रेजी/देशी मसाला शराब को जब्त किया है। यह कार्रवाई सिटी कोतवाली बेमेतरा ने किया है। बेमेतरा एसडीओपी मनोज तिर्की ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति स्कूटी में अवैध शराब बिक्री करने परिवहन कर रहे है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी संजय बंजारे व रवेन्द्र कुमार घृतलहरे के कब्जे से 149 पौवा अंग्रेजी/देशी शराब कीमत 17 हजार 390 रुपए व परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी 40हजार रुपए कीमत को जब्त किया है। इसी प्रकार सुरज डग्गर पिता स्व.गप्पू डग्गर उम्र 22 निवासी वार्ड क्रमांक 18 बाजार पारा बेमेतरा के पास से 960 ग्राम गांजा कीमत करीब 11 हजार 500 रुपए व नगदी रकम 100 रुपए को जब्त किया है। इसके खिलाफ 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
ऑपरेशन ईगल अभियान के तहत तीन फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। थाना बेरला द्वारा धारा 294,506 बी, 323, 34 के मामले में फरार चल रहे दो स्थायी वारंटी देवकुमार ऊर्फ सोनू साहू पिता घनाराम साहू उम्र 20व चंद्रशेखर देवांगन पिता रामकुमार देवांगन उम्र 21 दोनों निवासी ग्राम कुसमी थाना बेरला को गिरफ्तार किया है। आबकारी एक्ट 34 (2) के मामले में फरार चल रहे मन्नू पारधी पिता कुमारू पारधी उम्र 29 साल निवासी ग्राम घटिया खुर्द थाना नंदनी जिला दुर्ग को भी गिरफ्तार कर आज गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन