{"_id":"685a7222c95cfbdb4d00974c","slug":"murder-of-an-unknown-woman-body-thrown-on-the-bank-of-a-canal-police-engaged-in-investigation-in-bemetara-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा : अज्ञात महिला की हत्या, शव को नहर किनारे फेंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा : अज्ञात महिला की हत्या, शव को नहर किनारे फेंका, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 24 Jun 2025 05:30 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 24 Jun 2025 05:30 PM IST
सार
बेमेतरा जिले में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात महिला का शव बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रांका-तावाभांठा नहर नाली के पास सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेमेतरा जिले में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात महिला का शव बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रांका-तावाभांठा नहर नाली के पास सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ है। बेमेतरा थाना प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। इसकी उम्र लगभग 25-35 साल है। उक्त महिला की हत्या की गई है। इस मामले में 103(1)-BNS के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच में ले लिया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच के अनुसार, शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की मृत्यु 10 से 12 दिन पूर्व हुई होगी। घटना स्थल पर एक गुलाबी रंग की लेडीज सैंडल भी मिली है। दोनों हाथों में लाल व गुलाबी रंग की चूड़ियां और कानों में बाजारू झुमके थे। महिला ने पीले रंग की लाइनदार कुर्ती व काले रंग की लेगिस पहनी हुई थी। पुलिस द्वारा सभी एंगल से जांच किया जा रहा है। महिला के संबंध में आसपास के थाना में जानकारी भेजी गई है।
विज्ञापन