{"_id":"6412eb719ad5de57c30e68c4","slug":"bemetara-police-arrested-the-youth-accused-of-misdeed-on-the-pretext-of-marriage-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो जान से मारने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो जान से मारने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 16 Mar 2023 03:42 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Thu, 16 Mar 2023 03:42 PM IST
सार
आरोपी देवीलाल साहू द्वारा शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया। जिसके बाद गर्भवती होने पर जब शादी करने की बात कही तो आरोपी ने मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को बेमेतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती की शिकायत पर फरार युवक को पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
प्रार्थी ने थाना चंदनू में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक तीन मई 2022 को आरोपी देवीलाल साहू द्वारा शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया। जिसके बाद गर्भवती होने पर जब शादी करने की बात कही तो आरोपी ने मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट के आधार पर थाना चंदनू में अपराध सदर धारा 376, 376(2) (एन), 506 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
थाना चंदनू क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले फरार आरोपी देवीलाल साहू को पुलिस ने पकड़ लिया। जिसके विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
उक्त कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना चंदनू प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शर्मा, सउनि राजेश ठाकुर, आरक्षक शफीक मोहम्मद एवं सायबर सेल प्रभारी अरविंद शर्मा, प्रधान आरक्षक मोहित चेलक, आरक्षक विक्रम सिंह और अन्य स्टाफ रहा।