फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara Big success in the hands of the police

Bemetara: पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 15 लाख के चोरी के कृषि उपकरण बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Mar 2023 07:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 Mar 2023 07:58 PM IST
सार

मुखबिर से मिली सुचना पर डोगेन्द्र राजपूत, अनिल यादव, आकाश श्रवण, रोहित यादव तथा 01 विधि के साथ संघर्षरत बालक के सकुनत में जाकर उक्त चोरी की घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। 

विज्ञापन
Bemetara Big success in the hands of the police
15 लाख के चोरी के कृषि उपकरण बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए दिशा–निर्देश दिया गया है। जिसके तहत थाना परपोडी पुलिस को सूचना मिली की चोरी के लोहे का सामान बिक्री हेतू देवकर की ओर जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर देवकर मोड के पास ग्राम तिरियाभाठ पहुंच कर परपोडी की ओर से आ रहे वाहन को रोककर कबाडी का सामान ले जा रहे व्यक्ति से नाम पुछने पर अपना नाम मोहम्मद शबाब मेमन जिला खैरागढ छुईखदान गण्डई बताया। वाहन में भरे सामान का कोई वैध कागजात पेश नहीं करने पर पुलिस ने जब्त कर लिया। 

विज्ञापन

 

प्रार्थी कार्तिक साहू ने थाना परपोडी में रिर्पोट दर्ज कराया जिसमें बताया कि शाम करीबन 06 बजे अपने कोठार गया था और वापस आते समय खेती किसानी से संबंधित समान रखे कमरे में ताला लगाकर अपने घर वापस आ गया था। कोठार में बंधे मवेशी को चारा देने के लिये गया तो देखा कि सामान रखा कमरा का ताला टुटा हुआ था। तब कमरे के अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखा गायब मिला। 

विज्ञापन

 

मुखबिर से मिली सुचना पर डोगेन्द्र राजपूत, अनिल यादव, आकाश श्रवण, रोहित यादव तथा 01 विधि के साथ संघर्षरत बालक के सकुनत में जाकर उक्त चोरी की घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से स्पींगलर 08 नग चिडिया, थ्रेसर जाली 02 नग, रेजर ब्लेड 02 नग, लोहे का गैती, नगदी रकम 2400/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल 02 नग जप्त कर बरामद किया गया। बरामद किये गये चोरी के सामान की कीमत लगभग 15 लाख  रुपये आंकी गई। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed