फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   before Accusing police youth released video before committing suicide in mungeli

CG: पुलिस पर आरोप लगाकर फंदे पर लटका युवक...सुसाइड से पहले बनाया वीडियो; बांग्लादेश में हिंदू की हत्या बनी वजह

Fri, 02 Jan 2026 08:02 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: राहुल तिवारी Updated Fri, 02 Jan 2026 08:02 PM IST
सार

मुंगेली जिले के बामपारा गांव में 18 वर्षीय नरेश साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट करने के बाद उसे मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
 

विज्ञापन
before Accusing police youth released video before committing suicide in mungeli
आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेली जिले से एक बेहद ही संवेदनशील और दुखद मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुंगेली जिले के बामपारा गांव निवासी एक 18 वर्षीय युवक नरेश साहू ने कथित तौर पर पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक ने अपनी परेशानियों का जिक्र किया है और अपनी मौत के लिए पुलिस को अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतक नरेश साहू अपने माता-पिता के साथ बिलासपुर में रहकर काम करता था। परिजनों का आरोप है कि बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की हत्या के संबंध में नरेश साहू ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया था। इसके बाद विशेष समुदाय के कुछ युवकों ने और बिलासपुर पुलिस ने उसे कथित तौर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस लगातार दबाव और मानसिक तनाव के चलते युवक अत्यधिक परेशान रहने लगा और अंततः उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगेली सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बामपारा गांव में हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और लोग घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

घटना से कुछ समय पहले बनाए गए वीडियो में नरेश साहू अपनी मानसिक पीड़ा और जिन लोगों द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था, उनका जिक्र करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो युवक की हताशा और लाचारी को दर्शाता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं और लोग पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना की निष्पक्षता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की पड़ताल की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पूछताछ और दबाव के चलते ही युवक ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed