{"_id":"67a324434180e8eef3054c23","slug":"bear-carcass-found-in-field-in-raigarh-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: रायगढ़ में हार्ट अटैक आने से दो साल के भालू की मौत, खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: रायगढ़ में हार्ट अटैक आने से दो साल के भालू की मौत, खेत में मिला शव
Wed, 05 Feb 2025 02:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:13 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक भालू का खेत में शव मिला है। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक आने से नर भालू की मौत होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
भालू की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायगढ़ वन मंडल के जंगलों में विचरण करने वाले एक भालू का खेत में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवगांव में कल दोपहर एक खेत में भालू का शव मिलने से आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मृत भालू की उम्र करीब दो साल के आसपास है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक आने से नर भालू की मौत होने की बात कही जा रही है।बहरहाल रायगढ़ जिले के जंगलों में विचरण करने वाले हाथियों की एक के बाद एक मौत के बाद अब एक नर भालू की मौत हो जाने से वन विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन