फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bear attacked three villagers who went to collect wood in forest in Korba

CG: लकड़ी लेने गए ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला, जान बचाने के लिए पहाड़ पर बैठे रहे तीनों; एक की हालत गंभीर

Mon, 12 Aug 2024 02:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 12 Aug 2024 02:16 PM IST
सार

कोरबा जिले में भालू ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण जंगल में लकड़ी लेने गए। भालू के हमले से एक ग्रामीण की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Bear attacked three villagers who went to collect wood in forest in Korba
घायल ग्रामीण को ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करतला थाना अंतर्गत कोटमेर के जंगल में लकड़ी लेने गए तीन ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में तीन ग्रामीणों को चोट आई है। बताया जा रहा है कि करतला निवासी चैतराम यादव, सीपत श्रीवास और नईहर यादव लकड़ी लेने गए हुए थे, जहां बैठकर तीनों एक साथ पानी पी रहे थे। अचानक भालू दौड़ते हुए आया और उन पर हमला कर दिया। भालू ने एक के बाद एक तीनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में नईहर यादव की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


घायल चेतराम यादव ने बताया कि भालू अकेला था और काफी बड़ा और आक्रमक था। जब भालू ने सबसे पहले सीपत श्रीवास के ऊपर हमला किया। उसे बचाने के लिए दोनों प्रयास करने लगे। इसी दौरान भालू ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया और तीनों घायल हो गए। काफी मशक्कत के बाद भालू मौके से भागा, तब जाकर राहत की सांस ली। किसी तरह तीनों खून से लथपथ पहाड़ के ऊपर ही रुके हुए थे, जहां कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना गांव में जाकर दी।
विज्ञापन


मदद के लिए ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी। घटनास्थल तक पहुंचने का रास्ता काफी दुर्गम था। लिहाजा 112 की टीम ने लकड़ी का स्ट्रेचर बनाकर घायल को दो किमी तक पैदल चलकर वाहन तक लाए, फिर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है। वन विभाग के मुताबिक,  घटना की सूचना मिलते ही वह भी घटनास्थल पहुंचे और इस संबंध में जानकारी ली गई। घायल का हाल-चाल जानने के बाद वन विभाग के द्वारा दी जाने वाली तात्कालिक सहायता राशि दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed