{"_id":"63c007e00604bf7699428126","slug":"bastar-police-arrested-drug-smuggler","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bastar: 10 किग्रा गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, यूपी के बागपत जिले का रहने वाला है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bastar: 10 किग्रा गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, यूपी के बागपत जिले का रहने वाला है आरोपी
Thu, 12 Jan 2023 06:45 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बस्तर
अमर उजाला नेटवर्क, बस्तर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 12 Jan 2023 06:45 PM IST
सार
बस्तर पुलिस ने 10 किग्रा गांजे के साथ तस्कर नौशाद अंसारी को गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत 70 हजार रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का मूल निवासी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में नशा तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस्तर पुलिस ने 10 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत 70 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी की पहचान नौशाद अंसारी पिता हातम अंसारी के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सिंघौली अहीर का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, थाना बोधघाट को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर रेल मार्ग के होकर से उड़िसा से जगदलपुर रेलवे स्टेशन की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस द्वारा टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रेलवे स्टेशन जगदलपुर की ओर रवाना की गई। उक्त टीम के द्वारा रेलवे स्टेशन जगदलपुर मेन गेट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे के एक काले रंग के बड़े पिठ्ठू बैग में 10 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 70 हजार बताई जा रही है। आरोपी नौसाद अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा जा रहा है।
विज्ञापन