{"_id":"20d874f2-eeaa-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"bastar-naxal-free-prayed-on-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर बस्तर को नक्सल मुक्त कराने की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर बस्तर को नक्सल मुक्त कराने की मांगी दुआ
जगदलपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 27 Aug 2012 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में ईद के अवसर पर मुस्लिमों ने मस्जिदों में विशेष नमाज अदा कर संभाग को नक्सल मुक्त कराने के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। ईद-उल-फितर पर्व पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर शहर की पांचों मस्जिदों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने देश और दुनिया की सलामती और तरक्की के लिए विशेष नमाज अदा कर दुआ मांगी।
मुस्लिम जमात के सेक्रेट्री सदर सलीम रजा ने बताया कि नमाज की खासियत यह रही कि मुस्लिमों ने विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र को नक्सल मुक्त करने तथा भटके हुए नक्सलियों से सही रास्ता अपनाकर राष्ट्र के विकास की मुख्य धारा में जुड़ने के लिए दुआ मांगी।
नमाज के बाद मुस्लिमों और अन्य धर्म के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। ईद के मद्देनजर पुलिस और जिला प्रशासन ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।