{"_id":"681208e03751f5f21603e013","slug":"bastar-mp-mahesh-kashyap-dantewada-attended-the-dmf-meeting-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: डीएमएफ बैठक में शामिल हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप दंतेवाड़ा, विकास कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: डीएमएफ बैठक में शामिल हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप दंतेवाड़ा, विकास कार्यों की समीक्षा
Wed, 30 Apr 2025 05:11 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 30 Apr 2025 05:11 PM IST
सार
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने दंतेवाड़ा में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में हिस्सा लिया और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण व जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शासी परिषद बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्तर सांसद महेश कश्यप बुधवार सुबह दंतेवाड़ा पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सांसद से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। सांसद ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद सांसद महेश कश्यप और विधायक चैतराम अटामी जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए। बैठक में जिले के विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद और विधायक ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, जनपद सदस्य रामू नेताम, पिंटू उइके, श्रवण कड़ती, महावीर महेश्वरी, रमन चौहान, जनपद अध्यक्ष सुकालू मुडामी, मंजू छालीवाल, राघवेंद्र गौतम, कृष्णकांत शिवहरे, रवि भदौरिया, महेश सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन