फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bastar MP held an important meeting with Odisha to restore flow of Indravati river

CG: इंद्रावती नदी के प्रवाह को बहाल करने बस्तर सांसद ने ओडिशा के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, ये हुई चर्चा

Sun, 27 Apr 2025 06:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 27 Apr 2025 06:11 PM IST
सार

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने इंद्रावती नदी के जल संकट को हल करने के लिए ओडिशा के सांसद-विधायक के साथ जगदलपुर में बैठक की। दोनों राज्यों के सहयोग से नदी के प्रवाह को बहाल करने और गाड़ाघाट-तिरिया पुलिया निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई।

विज्ञापन
Bastar MP held an important meeting with Odisha to restore flow of Indravati river
ओडिशा के सांसद-विधायक के साथ बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी को उसके मूल स्वरूप में लाने के लिए बस्तर सांसद महेश कश्यप सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं। हाल ही में उन्होंने इंद्रावती जल संकट सहित अन्य मुद्दों पर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ जगदलपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में इंद्रावती नदी के प्रवाह को बहाल करने और इससे जुड़े अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

विज्ञापन


बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बताया कि इंद्रावती जल संकट का प्रमुख कारण ओडिशा में नदी के जल से हो रहा बिजली उत्पादन है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने ओडिशा के सांसद बलभद्र मांझी और कोटपाड़ विधायक रूपु भटरा के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार की है। बैठक में कालाहांडी डैम के एक गेट को स्थायी रूप से खुला रखने की मांग की गई, ताकि इंद्रावती का प्रवाह निर्बाध रहे। 
विज्ञापन


इसके अलावा, जोरा नाला स्ट्रक्चर और ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित गाड़ाघाट-तिरिया पुलिया के निर्माण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। 
गाड़ाघाट-तिरिया पुलिया का निर्माण ओडिशा सरकार द्वारा प्रस्तावित है, लेकिन छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्रों से संबंधित कुछ औपचारिकताओं के कारण यह कार्य रुका हुआ था। बैठक में बस्तर के वन अधिकारियों और ओडिशा के अधिकारियों के सहयोग से इस कार्य को जल्द पूरा करने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद कश्यप ने कहा, 'दोनों राज्यों के सहयोग से इंद्रावती नदी जल्द  को अपने पूरे प्रवाह के साथ बस्तर में बहेगी। डबल इंजन की सरकार बस्तर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।' बैठक में बस्तर अपर कलेक्टर सीपी बघेल, वन अधिकारी देवलाल दुग्गा, ओडिशा के राजस्व अधिकारी और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed