फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bastar Lok Sabha elections 2024: Many congress leaders including former MLA Shishupal join BJP

बस्तर लोकसभा चुनाव के एक दिन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व विधायक शिशुपाल समेत के कई नेता बीजेपी में शामिल

Thu, 18 Apr 2024 09:16 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 09:16 PM IST
सार

Bastar Lok Sabha elections 2024: बस्तर लोकसभा चुनाव से एक दिन पहले यानी पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन
Bastar Lok Sabha elections 2024: Many congress leaders including former MLA Shishupal join BJP
पूर्व विधायक शिशुपाल समेत के कई नेता बीजेपी में शामिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Bastar Lok Sabha elections 2024: बस्तर लोकसभा चुनाव से एक दिन पहले यानी पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी की रीति-नीति से प्रभावित होकर गुरुवार को कांकेर के पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी सहित कई नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। पार्टी की ओर से दावा किया जा रहा है कि करीब 700 लोगों बीजेपी में प्रवेश किया है। इनमें  सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हैं। सीएम विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस नेताओं को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

विज्ञापन


कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेता शिशुपाल सोरी, विजय गुरु की सुपुत्री प्रियंका गुरु,चंद्रप्रकाश वाजपेई, कांग्रेस की बिलासपुर लोकसभा की जिम्मेदारी संभाल रहे संतोष कौशिक,दंतेवाड़ा से जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुभाष सुरान, शरदरण सिंह सहित 700 से ज्यादा लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है।
विज्ञापन




इसके पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक कांग्रेस विधान मिश्रा,पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, कांग्रेस के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, जगदलपुर महापौर सफीरा साहू, पूर्व महापौर वाणी राव, जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुंद उषा पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिता रावटे, विष्णु यादव, जोगी कांग्रेस यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू, पूर्व मंत्री हरिदास भारद्वाज, मंतूराम पवार, राजेन्द्र कुमार लुंकड़, बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चैहान,राजा नीलेन्द्र बहादुर जैसे दिग्गज नेता पहले ही बीजेपी में प्रवेश कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अब चला चली की बेला है। पतझड़ की तरह कांग्रेस रूपी वृक्ष को उनके नेता और कार्यकर्ता पार्टी को छोड़कर उसे ठूंठ में बदलने का काम कर रहे हैं। वैसे तो पूरे देश में यही आलम है। केंद्रीय राजनीति में भी कई  दिग्गज नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नेता एक-एक कर पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस में आम कार्यकर्ताओं की कोई पूछ-परख नहीं हो रही है। उल्टे अपनी व्यथा व्यक्त करने, बड़े नेताओं को खरी-खरी सुनाने, सरकार से लेकर संगठन तक मचाई गई लूट पर बोलने वालों को 'स्लीपर सेल' तक कहकर अपमानित किया गया। इसीलिए अब कांग्रेस अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। 




उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस रूपी जहाज को अब डूबने से कोई नहीं बचा सकता। ऐसा कोई दिन नहीं जब कांग्रेस के दिग्गज कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं। अब सभी को यह मालूम हो चल चुका है कि कांग्रेस राष्ट्रहित की राजनीति करने वाला दल नहीं रहा। कांग्रेस ने कई कार्य ऐसे किए हैं जो राष्ट्र का भारत का अपमान और अहित करने वाले हैं, इसीलिए कांग्रेस के नेता राष्ट्रहित सर्वोपरि के उद्देश्य से आगे बढ़ रही भाजपा का दामन थाम रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक धर्मजीत सिंह, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed