{"_id":"68f37a817a5716fb30031c32","slug":"basantpur-police-busted-a-bike-theft-gang-10-accused-arrested-11-bikes-recovered-in-balrampur-ramanujganj-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर-रामानुजगंज: बसंतपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर-रामानुजगंज: बसंतपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद
Sat, 18 Oct 2025 05:02 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 18 Oct 2025 05:02 PM IST
सार
बलरामपुर-रामानुजगंज में थाना बसंतपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसायकल चोरी कर बिक्री करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलरामपुर-रामानुजगंज में थाना बसंतपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसायकल चोरी कर बिक्री करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में शामिल कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों की कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। जब्त मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत लगभग ₹6.20 लाख बताई गई है।
विज्ञापन
17 अक्टूबर को थाना प्रभारी बसंतपुर को सूचना मिली कि ग्राम रूपपुर निवासी जगजीवन कुजूर एवं राजेश रवि चोरी की बाइक बेचने की फिराक में हैं। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी जगजीवन को हिरासत में लिया। उसके पास से एक लाल-काली पल्सर बाइक बरामद हुई, जिसका वैध दस्तावेज आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सका। सख्ती से पूछताछ में उसने बाइक चोरी की बात कबूल की और अन्य चोरी की बाइकों की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर अन्य आरोपियों राजेश रवि, सन्नी कुशवाहा, अनुराग यादव, सिया राम अगरिया, देवशरण, शिव चरण, राहुल प्रजापति, संदीप अगरिया और रंजन विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों की बाइकें बरामद की गईं, जिनमें बजाज पल्सर, यामाहा R15, टीवीएस अपाचे, हीरो पैशन प्रो और एचएफ डीलक्स शामिल हैं।
विज्ञापन
जगजीवन ने खुलासा किया कि वह चोरी की बाइकें विभिन्न व्यक्तियों को बेच चुका है, जिनसे बाइकें बरामद की गईं। सभी 11 मोटरसाइकिलें गवाहों के समक्ष विधिवत रूप से जब्त की गई हैं। जब्त बाइकों के संबंध में परिवहन कार्यालय और अन्य थानों को सूचना भेजी गई है ताकि पूर्व में दर्ज अपराधों से उनका मिलान किया जा सके। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सोनी, उपनिरीक्षक रघुनाथ सिंह मरावी सहित 10 पुलिसकर्मी शामिल रहे। आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही जारी है।