फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Baloda Bazar violence: Congress met DGP over the arrest of NSUI-Yukaan workers; made serious allegations

BalodaBazar violence:एनएसयूआई-युकां कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने की DGP से मुलाकात;लगाए गंभीर आरोप

Wed, 10 Jul 2024 02:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 10 Jul 2024 02:17 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा को लेकर सियासी पारा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मामले में अब तक 150 लोगों से ज्यादा की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन
Baloda Bazar violence: Congress met DGP over the arrest of NSUI-Yukaan workers; made serious allegations
कांग्रेस ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा को लेकर सियासी पारा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मामले में अब तक 150 लोगों से ज्यादा की गिरफ्तारी हो चुकी है। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी सलाखों के पीछे हैं। इसे लेकर कांग्रेस स्थानीय प्रशासन और भाजपा के ऊपर आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थकों की गिरफ्तारी पर पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं के इशारे पर पुलिस कांग्रेस के लोगों की गिरफ्तारी कर रही है।
विज्ञापन

 
बलौदाबाजार हिंसा मामले में प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने डीजीपी से मुलाकात की है। इसके साथ ही हिंसा को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है। घटना और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से मुलाकात की है। बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में कई एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा कांग्रेस विधायक को नोटिस जारी कर थाना बुलाया जा रहा है। मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं ने एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के मुद्दे पर चर्चा की। 
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के दबाव में आकर पुलिस प्रशासन कम कर रही है। कांग्रेस संगठन के समर्थक निर्दोष पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और सतनामी समाज के लोगों जबरन गिरफ्तार कर रही है। इस घटना पर रोक लगाया जाए। पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन अपनी सफलता को छुपाने के लिए निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी कर रही है। उनका आरोप है कि विपक्ष राजनीतिक दलों के साथ बदले की भावना के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। मामले में एसआई विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा और यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने यह सवाल उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, फूलोदेवी नेताम, सुबोध हरितवाल, राजेंद्र तिवारी, देवेंद्र यादव शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed