फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   youth murdered on the occasion of Independence Day in Balod

Chhattisgarh Murder: स्वतंत्रता के जश्न में डूबा था जिला, इधर हो गई युवक की हत्या; तीन हिरासत में

Thu, 15 Aug 2024 10:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 15 Aug 2024 10:47 PM IST
सार

दोस्तों संग घूमने आए एक युवक पर बेरहमी से चाकू से हमला किया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
youth murdered on the occasion of Independence Day in Balod
बालोद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ जहां पूरे बालोद जिले के वासी स्वतंत्रता दिवस के उत्साह और महापर्व में शामिल हुए थे तो दूसरी ओर उनकी खून की होली खेली जा रही थी। दरअसल, बालोद के दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इसमें एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 28 वर्षीय उमेश दुगा के रूप में हुई है। जो भानुप्रतापपुर क्षेत्र के फरसकोट गांव का रहने वाला था। मामले में पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बालोद शहर में हुई इस घटना से सनसनी फैली हुई है। वहीं पुलिस की पूरी टीम इस वारदात को सुलझाने में लगी हुई है।
विज्ञापन


चार दोस्तों के साथ आया था घूमने
मृतक भानु प्रतापपुर से बालोद अपने चार दोस्तों के साथ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घूमने आया हुआ था। वह सुमित बाजार के आसपास भी देखा गया था। पुलिस की पूरी टीम आज सुमित बाजार के आसपास सीसीटीवी फुटेज भी खंगालते हुए नजर आई। जब यह हत्या की घटना को अंजाम दिया गया तो उसे दौरान वह बालों से घूम कर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में हुई मौत
28 वर्षीय युवक के ऊपर बेरहमी से चाकू से हमला किया गया था। हमला इतना खतरनाक था कि गहरे जख्म हुए इसके बाद जिला अस्पताल में उसे प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया।


यहां पर एक युवक ने रास्ते में ही दमतोड़ दिया। पुलिस द्वारा मामले में हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- अशोक जोशी, एएसपी बालोद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed