फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Copper windings stolen from a roadside transformer in Dondilohara, Balod; department suffers a loss of ₹35,000

छत्तीसगढ़: बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर से 35 हजार की कॉपर वाइंडिंग चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 30 Oct 2026 01:53 PM IST
बालोद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 01:53 PM IST
सार

चोरों ने बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसकी कॉपर वाइंडिंग चोरी कर ली। बर्रापारा-गंजईडीह मार्ग पर हुई इस वारदात से विभाग को करीब 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Copper windings stolen from a roadside transformer in Dondilohara, Balod; department suffers a loss of ₹35,000
ट्रांसफार्मर से कॉपर वाइंडिंग चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के डौंडीलोहारा क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसकी कॉपर वाइंडिंग चोरी कर ली। यह घटना बर्रापारा से गंजईडीह के बीच सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में हुई। चोरी से छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को करीब 35 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। विभाग की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, डौंडीलोहारा वितरण केंद्र के संजारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रापारा, कोटेरा और गंजईडीह सहित आसपास के इलाकों में बिजली व्यवस्था की जिम्मेदारी कनिष्ठ अभियंता रूपेश कुमार पटेल के पास है। 27 अक्टूबर की सुबह करीब 7:45 बजे लाइन परिचालक भूपेंद्र ठाकुर ने उन्हें सूचना दी कि बर्रापारा-गंजईडीह मार्ग पर लल्लू जैन के फ्लाई ऐश ब्रिक्स के पास लगे 10 केवीए के ट्रांसफार्मर से कॉपर वाइंडिंग गायब है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कनिष्ठ अभियंता रूपेश कुमार पटेल मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान ट्रांसफार्मर की बाहरी बॉडी और अंदर का कोर जमीन पर बिखरा मिला, जबकि उसके भीतर लगी तांबे की वाइंडिंग गायब थी। इससे स्पष्ट हुआ कि अज्ञात चोर ट्रांसफार्मर को खोलकर उसमें से कीमती तांबा निकाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार, चोरी की वारदात 26 और 27 अक्टूबर की दरम्यानी रात को अंजाम दी गई। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के बाद कनिष्ठ अभियंता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के क्षेत्रों में सुराग जुटाकर जांच कर रही है।

बालोद के डौंडीलोहारा में सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से कॉपर वाइंडिंग चोरी, विभाग को 35 हजार र

बालोद के डौंडीलोहारा में सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से कॉपर वाइंडिंग चोरी, विभाग को 35 हजार र

 

बालोद के डौंडीलोहारा में सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से कॉपर वाइंडिंग चोरी, विभाग को 35 हजार र

बालोद के डौंडीलोहारा में सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से कॉपर वाइंडिंग चोरी, विभाग को 35 हजार र

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed