{"_id":"64a3df0bc5a79418e302db97","slug":"young-man-died-due-to-overturning-of-tractor-while-working-in-field-in-balod-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod News: ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, खेत में काम करने के दौरान दलदली जमीन में फंसकर बिगड़ा संतुलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod News: ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, खेत में काम करने के दौरान दलदली जमीन में फंसकर बिगड़ा संतुलन
Tue, 04 Jul 2023 02:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 04 Jul 2023 02:27 PM IST
सार
बालोद में सोमवार रात ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत हो गई। युवक किसी और के खेत में मताई का काम कर रहा था। बारिश के कारण जमीन दलदली होने के कारण पीछे का पहिया फंस गया और संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से युवक की नीचे दबकर मौत हो गई।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद में सोमवार रात ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत हो गई। युवक किसी और के खेत में मताई का काम कर रहा था। बारिश के कारण जमीन दलदली होने के कारण पीछे का पहिया फंस गया और संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकला। इसके बाद मंगलवार को पंचनामा कार्रवाई कर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। हादसा बालोद थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम मर्रामखेड़ा निवासी मिथलेश कुंभकार पुत्र नकुल कुंभकार ट्रैक्टर चालक का काम करता था। वह सोमवार रात किसान के खेत की मताई कर रहा था। इस दौरान अचानक ट्रैक्टर आगे से पलट गया और मिथलेश नीचे दब गया। लोगों ने बताया कि, अत्यधिक बारिश के कारण खेत पानी से भरा था और दलदली हो गया था। इसके कारण पीछे का पहिया धंस गया। ट्रैक्टर जब निकलने की कोशिश करने लगा तो पलट गया और ड्राइवर बैठे ही बैठे नीचे दब गया।
विज्ञापन
रात होने के कारण शव को निकालने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है और उसका अंतिम संस्कार आज किया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है, लेकिन मामले की जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि बारिश के दिनों में खेत में ऐसे मताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसमें अक्सर किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। ऐसे में ज्यादा सावधानी बरतनी की जरूरत होती है।
विज्ञापन