फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   World record made for distributing 51 thousand Ram Charit Manas in Balod

Balod: 51 हजार राम चरित मानस बांटने का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, सीएम साय बोले ये स्वर्णिम अवसर

Wed, 17 Jan 2024 07:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 17 Jan 2024 07:23 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय आज बालोद जिले के गुण्डरदेही में राम चरित मानस वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए, इसके साथ ही यहां पर सांसद मोहन मंडावी ने 51 हजार राम चरित मानस वितरण का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया।

विज्ञापन
World record made for distributing 51 thousand Ram Charit Manas in Balod
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय आज बालोद जिले के गुण्डरदेही में राम चरित मानस वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए, इसके साथ ही यहां पर सांसद मोहन मंडावी ने 51 हजार राम चरित मानस वितरण का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने पूर्व के कांग्रेस सरकार पर हमला बोला और कहा कि हमारे तत्कालीन सरकार में जो दो वर्ष का बोनस नहीं मिल पाया था उसे देने का वादा किया था, लेकिन दे नहीं पाए। हमने यहां पहले कैबिनेट में मंजूरी दी और 25 दिसंबर के किसानों के खातों में दो वर्ष का बकाया बोनस हस्तांतरित किया गया आज आयोजित इस कार्यक्रम में 178 करोड़ 8 लाख के विकास कार्यों का सौगात भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले को दी। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, सांसद मोहन मंडावी, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार मौजूद रहे।

विज्ञापन

पूरी हो रही मोदी की गारंटी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हम मोदी की गारंटी को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, इसका परिणाम यहां पर स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है आज यह स्वर्णिम कार्यक्रम है। पूरा देश भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबा हुआ है और आज तो यहां पर राम चरित मानस का वितरण कर के एक नया अध्याय लिखा गया है।

विज्ञापन


रमन सिंह ने की तारीफ

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करके सरकार में आए थे लेकिन परिणाम कुछ भी नहीं निकला।  पूरी तरह व्यवस्थाओं को चकनाचूर कर रख दिया गया पर जैसे ही हमारे विष्णुदेव साय जी ने कमान संभाली तब से छत्तीसगढ़ में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है।  सीधे सादे व्यक्तित्व के धनी हैं सरपंच से लेकर केंद्रीय मंत्री और अब मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ से भव्य राम मंदिर के लिए जा रही सामग्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है गणेश संघर्ष के बाद हम सब का सपना पूरा हुआ है। भगवान श्रीराम ने कई वर्षों तक एक टेंट में गुजारा अब पूरा देश भव्य राम मंदिर का साक्षी बन रहा है छत्तीसगढ़ से सैकड़ो सुगंधित चावल भगवान श्रीराम को भोग लगाने के लिए भेजे गए हैं। हजारों टन सब्जियां यहां से जा रही हैं।  


मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी विकास कार्यो की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले को 173 करोड़ रुपये से अधिक के 83 विभिन्न कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर विकास कार्यो की सौगात दी। जिसमे 4.900 करोड़ रूपये लागत के 23 विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन और 168.18 करोड़ रूपये लागत के 60 विभिन्न कार्यो का लोकार्पण शामिल है।
 

मुख्यमंत्री ने बालोद जिले के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में आयोजित कार्यक्रम में संजारी बालोद विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 17.414 करोड़ रूपये लागत के 24 कार्य, डौंडीलोहारा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 140.188 करोड़ रूपये के लागत के 20 कार्य, गुण्डरदेही विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत 10.583 करोड़ रूपये लागत के 16 कार्यो का लोकार्पण और डौंडीलोहारा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 4.703 करोड़ रूपये लागत के 21 कार्य और गुण्डरदेही विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 0.200 करोड़ रूपये लागत के 02 कार्यो का भूमि पूजन कर जिले वासियों को अपनी शुभकामनाएं दी।


मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को वितरित की सामग्री 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गुण्डरदेही में आयोजित कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आवास निर्माण हेतु दो हितग्राहियों को 25-25 हजार रूपये का चेक और प्रधान मंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत तीन हितग्राहियो को 25-25 हजार रूपये का चेक प्रदान कर लाभान्वित किया। प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत 11 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन, राष्ट्रीय पोषण अभियान अंतर्गत 05 हितग्राहियों को सुपोषण कीट, ग्रीष्मकालीन धान के बदले मक्का प्रदर्शन हेतु 10 हितग्राहियों को मक्का बीज वितरण, मत्स्य पालन प्रसार योजना अंतर्गत 01 हितग्राही को आइस बॉक्स और 01 हितग्राही को जाल, 02 दिव्यांगों को बैटरी चलित ट्रासायकल, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 02 हितग्राही को दस-दस हजार रूपये का चेक, मुख्यमंत्री कौशल बिकास योजना अंतर्गत प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से दस हितग्राहियों को रोजगार ऑफर लेटर, और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर लाभान्वित किया।


51 हजार रामचरित मानस का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस आयोजन में सांसद मोहन मंडावी ने 51 हजार राम चरित मानस वितरण के साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया मुख्यमंत्री की मौजूदगी में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है, आपको बता दे सांसद मोहन मंडावी मानस कार्यों से काफी जुड़े रहते हैं और उन्होंने अब तक 51 हजार राम चरित मानस बांट चुके हैं मोहन मंडावी ने दौरान कहा कि एक छोटी सी शुरुआत मैंने की थी परंतु आज यह अभियान वृहद हो चुका है मैं घर महसूस करता हूं कि मैं इस अभियान का साक्षी बन पाया हूं उन्होंने कहा कि लोग बाइबल बांट सकते हैं तो मैं रामचरितमानस क्यों नहीं बन सकता हमारा विरोध भी हुआ परंतु मैं राम नाम को विस्तारित करने सदेव कार्य करते रहूंगा।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed