फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   villagers reached balod collector demanding opening of liquor shop in village

'देशी' के लिए कलेक्टर के पास पहुंचे लोग: कहा- गांव में खुले शराब की दुकान, पहले थी तो बाजार में रौनक रहती थी

Fri, 26 May 2023 08:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 26 May 2023 08:16 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि, गांव में शराब दुकान होने से रौनक रहती थी। व्यापार अच्छा था और यहां का मवेशी एवं सब्जी बाजार काफी विख्यात है वहां भी रौनक हुआ करती थी। शराब दुकान बंद हुई तो रौनक भी खत्म हो गई। अब यहां पर व्यापार काफी सिमट गया है। 
 

विज्ञापन
villagers reached balod collector demanding opening of liquor shop in village
शराब दुकान के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक ओर शराबबंदी को लेकर हंगामा मचा हुआ है। राजनीतिक दलों की बयानबाजी जारी है। वहीं बालोद के एक गांव में लोगों ने देशी शराब की दुकान खोलने की मांग की है। इसको लेकर बकायदा ग्रामीण शुक्रवार को सरपंच के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गए और ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि, करीब 10 साल पहले गांव में शराब की दुकान थी। इससे बाजार में रौनक रहती थी। दुकान खुले तो फिर रौनक बढ़ जाए। अवैध शराब की खपत भी बहुत हो रही है। ऐसे में अच्छा है कि सरकारी शराब दुकान खोल दी जाए। 

विज्ञापन


कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीणों ने इसके अलावा तीन और मांगे भी रखी हैं। इसमें उप तहसील, पुलिस थाना खोलने और अतिक्रमण हटाने की है। गांव के सरपंच लीलाराम डडसेना ने बताया कि, हम चार बिंदुओं को लेकर प्रशासन के पास पहुंचे हैं। काफी लंबे समय से यह मांग करते आ रहे हैं। गांव से करीब 15 किलोमीटर गुरुर मुख्यालय पड़ता है। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें होती हैं। गांव की आबादी काफी ज्यादा है। अगर यहां तहसील बनाई जाए तो करहीभदर सहित पास के लोगों को भी फायदा होगा। 
विज्ञापन


प्रशासन को पांच दिन का अल्टीमेटम
ग्रामीण भोजराज साहू ने कहा कि हम लगातार प्रशासन से मांग करके थक गए हैं। यदि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हम अब चक्का जाम करेंगे। ग्रामीण एवं सरपंच ने प्रशासन को पांच दिनों का अल्टीमेटम दिया है। ग्रामीण प्रमुखता से शराब दुकान खोलने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध शराब को लेकर कई बार शिकायत हुई है। कार्रवाई भी होती है। बावजूद इसके अवैध शराब पर किसी तरह का कोई लगाम नहीं लग पाई है। इससे बेहतर है कि गांव में शराब दुकान खोली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से शराब दुकान की मांग
वैसे तो ग्रामीण चार बिंदुओं में अपनी मांगों को रख रहे हैं, पर सबसे प्रमुख मांग शराब दुकान की है। काफी लंबे समय से इस गांव में शराब दुकान की मांग चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि, गांव में शराब दुकान होने से रौनक रहती थी। व्यापार अच्छा था और यहां का मवेशी एवं सब्जी बाजार काफी विख्यात है वहां भी रौनक हुआ करती थी। शराब दुकान बंद हुई तो रौनक भी खत्म हो गई। अब यहां पर व्यापार काफी सिमट गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed