{"_id":"68418f3cfe3a1e295f0a97f8","slug":"unique-initiative-on-occasion-of-environment-day-pledge-to-plant-trees-on-every-festival-in-balod-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: पर्यावरण दिवस के अवसर पर अनोखी पहल, हर उत्सव पर पौधरोपण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: पर्यावरण दिवस के अवसर पर अनोखी पहल, हर उत्सव पर पौधरोपण का संकल्प
Thu, 05 Jun 2025 06:24 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 05 Jun 2025 06:24 PM IST
सार
बालोद जिले के ग्राम कोषागोंदी मैं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक अनोखी पहल शुरू करते हुए हर उत्सव में पौधारोपण करने का संकल्प लेते हुए स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया इसके साथ ही पूरे गांव में पौधों का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
पर्यावरण दिवस के अवसर पर अनोखी पहल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालोद जिले के ग्राम कोषागोंदी मैं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक अनोखी पहल शुरू करते हुए हर उत्सव में पौधारोपण करने का संकल्प लेते हुए स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया इसके साथ ही पूरे गांव में पौधों का वितरण भी किया गया, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक करने यह अनोखी पहल की गई और सभी को संकल्प दिलाया गया कि हम यदि कोई भी शुभ कार्य करेंगे तो पूजा अर्चना के साथ एक पौधे का रोपण करेंगे क्योंकि इस बढ़ती हुई गर्मी और ग्लोबल वार्मिंग के बीच धरती का श्रृंगार करना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन
पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिको ग्रुप द्वारा पूरे गांव में लोगों को पौधे का वितरण किया गया और उन्होंने कहा कि हम किसी के क्षेत्र में कार्य करते हैं लेकिन हम धरती में पर्यावरण बेहतर बनाने के लिए पेड़ों की आवश्यकता को समझते हैं जनपद पंचायत के कृषि सभापति नरेश साहू ने बताया कि आज की जो पीढ़ी है और हमारे भविष्य को बचाने के लिए पौधे कितने जरूरी हैं यह इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज पौधों के अभाव में गर्मी बढ़ती जा रही है और यहां पर भीषड़ गर्मी से निजात पाने और धरती के श्रृंगार के लिए पौधे बेहद आवश्यक हैं।
विज्ञापन
स्कूल परिसर में रोपे पौधे
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यहां विद्यालय परिसर में पौधे रोपित किए गए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया और लोगों को बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण क्यों जरूरी है और यहां हम एक कोशिश कर रहे हैं, इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है तभी एक सफल क्रियान्वयन किया जा सकता है इस दौरान जिला पंचायत सभापति लक्ष्मी साहू, सरपंच तुलसी साहू, आनंद कुमार सिंह, किशोर साहू, प्रेमप्रभा सहित, हितेश्वर साहू महेंद्र साहू, पंकज साहू, नकुल साहू, जीवधन साहू, मदन यादव, मधु साहू, वीरेंद्र यादव, गौराम साहू, अरुण साहू, मुरली साहू एवं अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन