फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Two farmers died due to lightning in Balod

काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली: बालोद में दो किसानों की मौत, मोबाइल में हुआ धमाका; दोनों के शव पहुंचे अस्पताल

Fri, 19 Jul 2024 10:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 19 Jul 2024 10:24 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बालोद में आकाशीय बिजली गिरने से लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। ताजा मामला बालोद जिले से सामने आया है। जहां दो किसानों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Two farmers died due to lightning in Balod
आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। शाम से ही जिले में भारी वर्षा हो रही है। गरज चमक भी देखने को मिल रही है। आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


दोनों किसान बताए जा रहे हैं। आषाढ़ माह के विदाई के समय खतरनाक बारिश ने दस्तक दी है। शाम से ही पूरे जिले भर में बारिश दर्ज की जा रही है। वहीं रात तक क्षेत्र में बारिश हो रही है। आपको बता दें जब किसान के ऊपर बिजली गिरी तो उसका मोबाइल भी तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ।
विज्ञापन


आपको बता दें कि आकाशीय बिजली गिरने का पहला मामला सेमरकोना गांव से है। जहां पीपल पेड़ के नीचे बैठा सुकलाल पिता कवल सिंह उम्र 45 वर्ष की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वह एक किसान था। बारिश हुई तो वह पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया। जहां आकाशीय बिजली ने उसे चपेट में ले लिया। मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरा मामला लिमोरा गांव की है। जहां कृषक धरमु साहू का खेत में काम कर रहा था। वह घर को जाने ही वाला था। लेकिन आकाशीय बिजली गिरने से कृषक धरमू की मौत हो गई। आपको बता दें दोनों ही मामले बालोद थाना के क्षेत्र के हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। जांच शुरू कर दी गई है। वहीं दोनों शव को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। देर शाम होने की वजह से आगे की कार्रवाई कल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed