फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Tough fight between BJP and Congress in Dondilohara Nagar Panchayat of Balod

Balod: लोहारा में दिलचस्प लड़ाई... राज परिवार से निवेंद्र, पूर्व मंत्री के खेमे से अनिल लोढ़ा चुनावी मैदान में

Sat, 01 Feb 2025 11:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 01 Feb 2025 11:44 AM IST
सार

भाजपा ने राज घराने के युवराज लाल निवेंद्र सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के खेमे से अनिल लोढ़ा को अपना प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही प्रत्याशी अब जोर आजमाइश में लग चुके हैं और जनसंपर्क भी जारी है।

विज्ञापन
Tough fight between BJP and Congress in Dondilohara Nagar Panchayat of Balod
निवेंद्र सिंह और अनिल लोढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के डोंडिलोहारा नगर पंचायत में इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है क्योंकि एक तरफ भाजपा ने राज घराने के युवराज लाल निवेंद्र सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के खेमे से अनिल लोढ़ा को अपना प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही प्रत्याशी अब जोर आजमाइश में लग चुके हैं और जनसंपर्क भी जारी है।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी लाल निवेंद्र सिंह ने जहां पिछले 10 साल से कांग्रेस समर्थित अध्यक्षीय कार्यकाल को भ्रष्ट्राचार से भरा हुआ बताया तो कांग्रेस प्रत्याशी अनिल लोढ़ा ने कहा कि हमारे क्षेत्र में मंत्री ने ऐसे विकास कार्य कराए हैं जो मील का पत्थर साबित हुए और कांग्रेस के अध्यक्ष रहते हुए नगर का चहुमुखी विकास हुआ है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी अनिला लोढ़ा ने बताया कि पूरे नगर पंचायत में हम घूम-घूम कर लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं और इस नगर में जो भी विकास कार्य जनता चाहती है। उसी के हिसाब से ही विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच जा रहे हैं, उनसे फीडबैक ले रहे हैं और उसी के अनुसार से हम कार्य योजना बनाएंगे। पार्टी ने हमें विश्वास के साथ मैदान में उतारा है तो हम विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने बताया कि जो भी यहां पर विकास कार्य होने चाहिए थे वह नहीं हो पाए हैं। लंबे समय से अध्यक्ष के लिए कांग्रेस का कब्जा है और यहां पर केवल ठेकेदारी प्रथा और कुछ आसान का माहौल रहा है। हम यहां पर चाहते हैं कि सुशासन आएगा लोगों के हिसाब से विकास कार्य होंगे और भ्रष्टाचार का नामोनिशान नहीं रहेगा  उन्होंने पार्टी का आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed