फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Three critical polling centers in Balod elections will be held through 814 centres

Balod: जिले में तीन क्रिटिकल मतदान केंद्र, 814 केंद्रों के माध्यम से होगा चुनाव, की जा रही है विशेष मॉनिटरिंग

Tue, 12 Sep 2023 05:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 12 Sep 2023 05:09 PM IST
सार

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए आम जनता की भूमिका महत्वपूर्ण है इसीलिए जगह-जगह विभिन्न आयोजन किया जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Three critical polling centers in Balod elections will be held through 814 centres
जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बालोद जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष विधानसभा चुनाव में 814 मतदान केन्द्रों के माध्यम से मतदान प्रक्रिया आहूत की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि जिले में क्रिटिकल केवल तीन मतदान केंद्र हैं जहां पर विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं इस बार लगभग 750 मतदान केन्द्रों में वेब कास्टिंग भी किया जाएगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग किया जा रहा है।

विज्ञापन


लाइवलीहुड कॉलेज होगा मतगणना स्थल
कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय बालोद के पास ग्राम पाकुरभाट में जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज को निर्वाचन हेतु स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल बनाया जाएगा। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार तैयारियों के निर्देश दिए हैं। इस इलाके में जो भी कमी है उसे दूर कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन

 

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए आम जनता की भूमिका महत्वपूर्ण है इसीलिए जगह-जगह विभिन्न आयोजन किया जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed