{"_id":"6a42651d5fa10aea10039e1d","slug":"three-accused-arrested-for-robbery-at-knifepoint-in-ranimai-forest-valley-splendor-motorcycle-and-mobile-phone-seized-balod-news-c-1-1-noi1492-4447275-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"₹3 हजार की लूट का खुलासा: चाकू की नोक पर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
₹3 हजार की लूट का खुलासा: चाकू की नोक पर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज
Mon, 29 Jun 2026 07:25 PM IST
बालोद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: बालोद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 07:25 PM IST
सार
बालोद में रास्ता पूछने के बहाने एक बाइक सवार से लूटपाट करने वाले तीन शातिर आरोपियों को पुलिस पकड़ लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू, एक बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
तीनों आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोद पुलिस ने रानीमाई-हर्राठेमा जंगल घाटी में हुई लूटपाट की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक बाइक सवार को रास्ता पूछने के बहाने रोककर लूटा था। उनके कब्जे से चाकू, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
ग्राम गोड़पाल निवासी धर्मेंद्र कुमार उइके 18 जून को बालोद आए थे। वे बीज खरीदने के लिए चार हजार रुपये लेकर आए थे। दोपहर करीब 1 बजे तबीयत ठीक न होने के कारण वे वापस गांव लौट रहे थे। दोपहर लगभग 1:35 बजे वे रानीमाई जंगल घाटी के पास पहुंचे। वहां स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोका। युवकों ने रास्ता पूछने का बहाना बनाया था। आरोपियों ने धर्मेंद्र को घेरकर गले पर चाकू टिका दिया। एक आरोपी ने उनकी पसली पर मुक्का मारा। तीसरे आरोपी ने पैंट की जेब से तीन हजार रुपये का पर्स छीना। वारदात के बाद आरोपी झलमला की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर थाना बालोद में मामला दर्ज हुआ। बीएनएस के तहत जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर एक विशेष टीम बनी। एएसपी मोनिका ठाकुर ने इस टीम का मार्गदर्शन किया। बालोद पुलिस और साइबर सेल ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल टावर डंप खंगाले। इसके आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों में लिपेंद्र साहू (20 वर्ष), जतिन पटेल (18 वर्ष 2 माह) और गौरव यादव उर्फ टुक्कू यादव (18 वर्ष 6 माह) हैं। लिपेंद्र के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक मोबाइल मिला। जतिन के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और एक मोबाइल जब्त हुआ। गौरव के पास से लूटी गई रकम में से 700 रुपये और एक मोबाइल बरामद हुआ। सभी आरोपी बालोद जिले के चिखलाकसा के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों को 28 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस अंधी लूट का पर्दाफाश करने में पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा। एसडीओपी बोनीफॉस एक्का ने पूरे मामले का पर्यवेक्षण किया। थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा ने टीम का नेतृत्व किया। सउनि देवकुमार कोर्राम और प्र.आर. दुर्योधन यादव भी टीम में थे। साइबर सेल प्रभारी सउनि धरम भुआर्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्र.आर. विवेक शाही, आरक्षक विपिन गुप्ता और भोपसिंह साहू ने भी सहयोग किया।