फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Thousands of Mitanin workers took out a foot march staged a sit in in front of the Collectorate in Balod

बालोद: हजारों मितानिन कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च, कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना

Tue, 19 Aug 2025 03:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 19 Aug 2025 03:21 PM IST
सार

बालोद जिले भर की हजारों मितानिन कार्यकर्ताओं ने आज पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी तीन सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की।

विज्ञापन
Thousands of Mitanin workers took out a foot march staged a sit in in front of the Collectorate in Balod
कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले भर की हजारों मितानिन कार्यकर्ताओं ने आज पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी तीन सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की अपनी बातों को रखने के लिए उन्होंने कलेक्टर से बाहर आने की अपील की जिसके बाद स्थानीय विभागीय कर्मचारी अधिकारी उनकी बातों को सुनने के लिए पहुंचे परंतु मितानिनों ने उनकी एक भी बात नहीं सुनी बल्कि तेज बारिश और कड़ी धूप बदलते मौसम के बीच हजारों मितानिन कार्यकर्ताएं कलेक्ट्रेट के बाहर बैठे हुए हैं।

विज्ञापन


मितानिन चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि सरकार ने अब तक अपने वादों को पूरा नहीं किया है। मितानिन, प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर और कोऑर्डिनेटर को NHM (नेशनल हेल्थ मिशन) के अंतर्गत शामिल करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन यह मांग पूरी नहीं हुई। इसी नाराज़गी के चलते मितानिन अब आंदोलनरत हैं वहीं सारिका मेहर ने बताया कि NHM के तहत सभी को शामिल और वादों का तत्काल पालन मितानिनों के कार्य का उचित सम्मान और सुरक्षा सहित अन्य विषय पूरे आंदोलन का मुख्य बिंदु है आपको बता दें कि मितानिन हजारों की संख्या में यहां पर पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन


ये कैसी व्यवस्था 
मितानिन सुरेखा साहू ने कहा कि पहले हमें NGO के तहत काम करने के लिए मजबूर किया जाता था, लेकिन अब हम इस व्यवस्था को नहीं मानेंगे वहीं मितानिन मीना डोंगरे ने कहा कि हमारी मांग है कि हमें सीधे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शामिल किया जाए. यदि हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, तो हम आगे चलकर उग्र आंदोलन करेंगे सभी मितानिन धरना स्थल पर डटे हुए थे इस दौरान शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी की गारंटी का क्या हुआ
आंदोलन कर रही मितानिन कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार बनने से पहले विष्णु देव सहायक की सरकार ने अपने मोदी की गारंटी नमक घोषणा पत्र में 72000 मिटाने के सभी नियम सहित कई तरह के महत्वपूर्ण वादे किए थे परंतु आज सट्टा उनकी है डबल इंजन सरकार है बावजूद इसके आखिर क्यों हम मितानिनों को दरकिनार किया जा रहा है क्यों हमें स्वयं सेवी संस्थाओ को सौप जा रहा है ऐसी स्थिति में तो हम काम नहीं कर पाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed