फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Man body found near Tandula Eco Resort suspected to have taken suicidal steps due to illness in Balod

Balod : तांदुला ईको रिसॉर्ट के पास मिला व्यक्ति का शव, बीमारी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

Thu, 19 Feb 2026 08:18 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 08:18 PM IST
सार

बालोद में  जिला मुख्यालय से सटे प्रमुख पर्यटन स्थल तांदुला ईको टूरिज्म रिसॉर्ट आदमाबाद के पास गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां एक व्यक्ति का खून से सना हुआ शव बरामद किया गया।

विज्ञापन
Man body found near Tandula Eco Resort suspected to have taken suicidal steps due to illness in Balod
तांदुला ईको रिसॉर्ट के पास मिला झलमला के तलाकशुदा व्यक्ति का शव, बीमारी से परेशान होकर आत्मघाती

विस्तार

बालोद में  जिला मुख्यालय से सटे प्रमुख पर्यटन स्थल तांदुला ईको टूरिज्म रिसॉर्ट आदमाबाद के पास गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां एक व्यक्ति का खून से सना हुआ शव बरामद किया गया। शव की स्थिति अत्यंत वीभत्स थी और जंगली जानवरों द्वारा चेहरे को बुरी तरह क्षति पहुंचाई गई थी। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, फोरेंसिक एक्सपर्ट और बालोद थाने की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए, जिसके कुछ ही देर बाद मृतक की शिनाख्त झलमला निवासी सुनील मिश्रा के रूप में की गई। मृतक के बड़े भाई सुशील मिश्रा ने कपड़ों और कद-काठी के आधार पर शव की पहचान की।

विज्ञापन


घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पुलिस को शव के पास से कीटनाशक की शीशी और शराब की बोतल बरामद हुई है, जिससे प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौके पर मौजूद फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी कीटनाशक सेवन की आशंका व्यक्त की है। परिजनों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मृतक सुनील मिश्रा पिछले कुछ समय से किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और अपनी शारीरिक स्थिति को लेकर काफी मानसिक तनाव में रहते थे। इसके साथ ही उनके तलाकशुदा होने के कारण भी वे एकाकीपन और अवसाद का सामना कर रहे थे।
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई सुशील मिश्रा ने पुलिस को बताया कि सुनील मंगलवार से घर से लापता था और उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन गुरुवार शाम अचानक पुलिस के माध्यम से मिली इस दुखद सूचना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि साइबर सेल और फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed