{"_id":"664d6c4bab950c1543098d8b","slug":"storm-accompanied-by-rain-caused-devastation-in-balod-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod News: बारिश के साथ तूफान ने मचाई तबाही, कई जगहों पर गिरे पेड़; बिजली के खंभे टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod News: बारिश के साथ तूफान ने मचाई तबाही, कई जगहों पर गिरे पेड़; बिजली के खंभे टूटे
Wed, 22 May 2024 09:23 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 22 May 2024 09:23 AM IST
सार
मंगलवार रात बालोद जिले में बारिश के साथ आए आंधी-तूफान ने तबाही मचा दी। तूफान में कई जगहों पर पेड़ गिर गए, बिजली के खंभे टूट गए। जिससे पूरी रात बिजली गायब रही।
विज्ञापन
बारिश के आए आंधी-तूफान से हुआ नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलवार रात बालोद जिले में बारिश के साथ आए आंधी-तूफान ने तबाही मचा दी। तूफान में कई जगहों पर पेड़ गिर गए, बिजली के खंभे टूट गए। जिससे पूरी रात बिजली गायब रही। पेड़ और बिजली के खंभे टूटकर सड़कों पर गिर गए। जिससे लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बिजली न होने के चलते दर्जन भर गांव अंधेरे की चपेट में थे। रातभर लोगों को परेशानी का सामने करना पड़ा। लोग सोने के लिए छतों पर पहुंचे लेकिन आधी रात में फिर से बारिश-तूफान के चलते उन्हें छातों से भागना पड़ा।
विज्ञापन
बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग में ग्राम उम्रद्धा के समीप आधा दर्जन पेड़ तूफान में गिर गए। वहीं, रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों के ऊपर पेड़ गिर पड़े। हालांकि किसी शख्स को चोट नहीं लगी है। लेकिन बाइक और गाड़ियां इनकी चपेट में आ गई। जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन