{"_id":"647ddb7e375b77d6da0dad94","slug":"six-month-old-girl-fetus-found-in-pond-in-balod-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: तालाब में मिला छह माह की बच्ची का भ्रूण, रात में फेंके जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: तालाब में मिला छह माह की बच्ची का भ्रूण, रात में फेंके जाने की आशंका
Mon, 05 Jun 2023 06:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 05 Jun 2023 06:26 PM IST
सार
थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि, भ्रूण को कब्जें में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
भ्रूण हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद में छह माह की बच्ची का भ्रूण तालाब में मिला है। भ्रूण को तालाब में तैरते देखकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। भ्रूण को देर रात फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम हल्दी के तालाब में सोमवार दोपहर करीब 12 भ्रूण को ग्रामीणों ने देखा। थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि, भ्रूण को कब्जें में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन