फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   road accident in chhattisgarh; 15 injured in pickup and car collision in Balod

बालोद में पिकअप-कार की टक्कर, 15 घायल: दो बाइक सवार भी भिड़े, 11 रेफर; CM कार्यक्रम में जा रहे थे राजनांदगांव

Tue, 09 May 2023 04:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 09 May 2023 04:00 PM IST
सार

पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें से 11 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रेफर कर दिया गया है। हादसे में घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि सड़क को खाली कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
road accident in chhattisgarh; 15 injured in pickup and car collision in Balod
हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में 15 लोग घायल हो गए। इनमें 11 की हालत गंभीर है। उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा ग्रामीणों से भरी पिकअप और कार की टक्कर के चलते हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पररखच्चे उड़ गए और पिकअप सड़क पर घिसटते हुए पलट गई। पिकअप सवार सभी ग्रामीण राजनांदगांव में हो रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसा पिनकापार चौकी क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव में सिंघोला साहू समाज का मां भानेश्वरी जयंती कार्यक्रम है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हो रहे हैं। इसी में जाने के लिए अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम टिपानगढ़ निवासी ग्रामीण पिकअप से निकले थे। अभी वे डौंडीलोहारा के जेवरतला (रोड) से पिनकापार मार्ग पर मुजगहन गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज कार से पिकअप की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और पिकअप वाहन पलट गया। 
विज्ञापन




सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया गया। इसी बीच दो बाइक पर सवार तीन लोग भी वहां से निकले। वह भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से सीधे जाकर भिड़ गए। टक्कर लगने पर तीनों बेहोश होकर वहीं गिर पड़े। फिलहाल सभी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें से 11 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रेफर कर दिया गया है। हादसे में घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि सड़क को खाली कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed