फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   CG Election 2023: Rajendra Kumar Rai Resigned From Bjp Joined Jogi’s Party

CG Election 2023: भाजपा से इस्तीफा देकर जोगी की पार्टी में शामिल हुए राजेंद्र कुमार राय, JCCJ से लड़ेंगे चुनाव

Thu, 26 Oct 2023 10:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 26 Oct 2023 10:12 AM IST
विज्ञापन
CG Election 2023: Rajendra Kumar Rai Resigned From Bjp Joined Jogi’s Party
पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय - फोटो : अमर उजाला

बालोद जिले में भाजपा के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब बिखराव का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस से लेकर जेसीसीजे और भाजपा तक के सफर कर चुके पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय अब फिर से जोगी कांग्रेस की पार्टी में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कल विधिवत अपना इस्तीफा सौंप दिया है अब राजेंद्र कुमार राय फिर से जोगी के राय बन चुके हैं। जेसीसीजे न उन्हें दूसरी बार पार्टी से  उम्मीदवार बनाया है। आइए जानते हैं उनकी राजनीति जो दलों में लगातार बंटती रही। उन्होंने भाजपा के ऊपर आदिवासी नेता की उपेक्षा का आरोप लगाया है और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

विज्ञापन


जानिए संक्षिप्त राजनैतिक परिचय
पूर्व विधायक राजेंद्र राय राज परिवार के वंशज हैं राय ने वर्ष 2011 में अपने पुलिस विभाग के डीएसपी पद से इस्तीफा दिया और 2013 में कांग्रेस से प्रत्याशी बनकर चुनाव लडे। जहां उन्होंने जीत दर्ज करते हुए 72,720 वोट हासिल किया था और भाजपा से चुनाव लड़ रहे वीरेंद्र साहू को 21 हजार 280 मत के अंतर से हराया था। जिसके बाद जब पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कांग्रेस से अलग होकर पार्टी बनाई तो वो जनता कांग्रेस जोगी में शामिल हो गए।
विज्ञापन


भाजपा से थी टिकट की उम्मीद
अंदाजा लगाया जा सकता है कि ठीक चुनाव के समय भाजपा से इस्तीफा देने का सीधा सीधा ये मायने हैं कि उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए उम्मीद लगा ली थी। पर भाजपा ने अपने पुराने प्रत्याशी पर दाव लगाया जिसके बाद से गुण्डरदेही विधानसभा में हलचल मच गई। सभी बड़े चेहरों ने बगावत कर दी और अब एक राजेंद्र राय ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी। देखना यह है कि आगे कौन सा चेहरा किसका खेल बिगड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सब को मिला प्रेम
गुण्डरदेही विधानसभा एक ऐसी सीट है जहां सब को समान प्रेम जनता ने दिया है। यहां साहू समाज से वीरेंद्र साहू भी विधायक रहे। यहां वर्तमान में निषाद समाज से कुंवर सिंह निषाद विधायक हैं। कंवर आदिवासी समाज से राजेंद्र राय को भी जनता ने प्रेम दिया तो यहां कोई जातिगत समीकरण काम नहीं आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed