फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   pilot injured due to stone pelting on goods train in Balod

छत्तीसगढ़ में ट्रेन को बनाया निशाना; अचानक मालगाड़ी पर किया पथराव, लोको पायलट हुआ घायल; जांच में जुटी RPF

Wed, 25 Sep 2024 08:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 25 Sep 2024 08:48 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बालोद में मालगाड़ी पर पथराव से पायलट घायल हो गया। मालगाड़ी पर हुए पथराव के बाद आरपीएफ टीम जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
pilot injured due to stone pelting on goods train in Balod
मालगाड़ी पर हुआ पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दल्लीराजहरा से आयरन भरकर भिलाई की तरफ जा रही मालगाड़ी पर ग्राम कुसुमकसा के पास अज्ञात लोगों ने पथराव किया है। लोको पायलट थानेश्वर सिंह देशमुख को पत्थर लगने से सर पर चोट आई है।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने ट्रेन को बालोद स्टेशन पर रोक दिया और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इस घटना के बाद आरपीएफ की टीम कार्यवाही में जुट गई है। जब पथराव हुआ तो इंजन के लोको पायलट ने समझदारी दिखाते हुए सीधे मालगाड़ी को बालोद रेलवे स्टेशन लाकर खड़ा कर दिया। जिसके बाद उन्होंने अपने स्टाफ को सूचना दी।
विज्ञापन


सहसा हुआ पथराव
लोको पायलट ने बताया कि कुसुमकसा के पास स्टार्टर और एडवांस स्टार्टर सिग्नल के बीच में ज्ञात लोगों द्वारा ताबड़तोड़ पत्थरों से मालगाड़ी और इंजन पर पथराव किया गया। जिसके कारण लोको पायलट के सिर में भी गंभीर चोट आई है। समय रहते जैसे तैसे बालोद रेलवे स्टेशन पर लाकर लोको पायलट ने गाड़ी को खड़ा कर दिया। इसके बाद रेलवे पुलिस फोर्स की टीम एवं स्टेशन के अधिकारी कर्मचारियों ने पायलट को जिला अस्पताल लाया। जहां पर उसका इलाज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम पहुंची अस्पताल
आपको बता दें कि इस घटना से आहत रेलवे पुलिस फोर्स की टीम जिला अस्पताल पहुंची। मामले में आरपीएफ थाने में अपराध पंजीबद्ध कर दिया गया है। वहीं पायलट से भी जानकारी ली जा रही है। आरपीएफ टीम की मानें तो जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपको बता दें कि बारूद जिले में इस तरह की यह पहली घटना है। हम अक्सर सुनते हैं कि ट्रेन को डिटेल करने और रेलवे को परेशान करने कई सारे पथराव के मामले सामने आते हैं। परंतु बालोद जैसे शांति के टापू कहे जाने वाले जिले में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed