फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Balod Fake Medical Camp Busted Four Suspects Arrested for Gathering Villagers Without Permission

बालोद में फर्जी मेडिकल कैंप की तैयारी का खुलासा: बिना अनुमति ग्रामीणों की जुटा रहे थे भीड़, चार संदिग्ध दबोचे

Sun, 04 Oct 2026 08:09 AM IST
बालोद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2026 08:09 AM IST
सार

बालोद के ग्राम कोरगुड़ा में बिना प्रशासनिक अनुमति मेडिकल कैंप लगाने की तैयारी कर रहे चार संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुफ्त स्वास्थ्य जांच और इलाज का झांसा देकर ग्रामीणों की भीड़ जुटा रहे थे।

विज्ञापन
Balod Fake Medical Camp Busted Four Suspects Arrested for Gathering Villagers Without Permission
बिना अनुमति मेडिकल कैम्प की तैयारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बालोद जिले के ग्राम कोरगुड़ा में बिना प्रशासनिक अनुमति के फर्जी मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों को भ्रमित करने की बड़ी साजिश को बालोद पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने पंचायत भवन में कैंप लगाने की तैयारी कर रहे चार संदिग्धों को रंगे हाथ दबोच लिया। इनके कब्जे से एक चारपहिया वाहन, भारी मात्रा में हेल्थ सप्लीमेंट्स और जांच मशीनें जब्त की गई हैं। जब्त माल की कुल कीमत करीब 7,18,597 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 106 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


थाना बालोद को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि कोरगुड़ा स्थित ग्राम पंचायत भवन में कुछ बाहरी लोग वाहन क्रमांक CG 07 AQ 7352 से पहुंचे हैं। ये लोग मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज का झांसा देकर ग्रामीणों की भीड़ जुटा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पंचायत भवन में घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन


दस्तावेज मांगने पर बगलें झांकने लगे आरोपी
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो चारों आरोपी वहां दवाओं का स्टॉल और जांच उपकरण लगा रहे थे। जब टीम ने उनसे स्वास्थ्य विभाग की अनुमति, संस्था के पंजीयन या डॉक्टरों की डिग्री से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे, तो वे कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और सामान समेत थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आरोपी आए पुलिस की गिरफ्त में
पकड़े गए आरोपियों में राजेश कुमार कोठारी (40) निवासी हरंडडा (खैरागढ़), टी. वेंकटेश राव (47) निवासी हुडको भिलाई (दुर्ग), सुरेंद्र पटेल (29) निवासी सिंगारपुर (कबीरधाम) और मोहित कुमार रक्सेल (38) निवासी करगाडीह उतई (दुर्ग) शामिल हैं।


ये भी पढ़ें-  एमपी में मानसून की विदाई:  चार प्रतिशत बारिश की कमी, पूर्वी हिस्से में ज्यादा बरसा पानी; पश्चिम में कमी बरकरार

30 से अधिक किस्म के हेल्थ प्रोडक्ट्स और मशीनें जब्त
तलाशी के दौरान वाहन से 'रेट्रोस' (RETROS) कंपनी के 30 से ज्यादा तरह के हेल्थ सप्लीमेंट्स और उत्पाद मिले, जिनमें बीपी, शुगर, किडनी, लिवर और आर्थो केयर से जुड़े उत्पाद शामिल हैं। इसके अलावा ग्रामीणों की नब्ज टटोलने के लिए लाई गई क्वांटम रेजोनेंस मैग्नेटिक एनालाइजर मशीन, वेट मशीन, लैपटॉप, प्रिंटर और वाहन को पंचनामा तैयार कर जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed