{"_id":"646f0d05fa1ca0d27801dae8","slug":"masked-miscreants-looted-by-attacking-employees-in-sand-mine-in-balod-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत खदान में मारपीट कर लूट: नकाबपोश बदमाशों ने धारदार हथियार से किया कर्मचारियों पर हमला, रुपये और मोबाइल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत खदान में मारपीट कर लूट: नकाबपोश बदमाशों ने धारदार हथियार से किया कर्मचारियों पर हमला, रुपये और मोबाइल लूटे
Thu, 25 May 2023 12:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 25 May 2023 12:53 PM IST
सार
थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि, सभी आरोपी राजहरा के बताए जा रहे हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि देर रात ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।
विज्ञापन
घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद स्थित रेत खदान में बुधवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। वहां सो रहे कर्मचारियों पर धारदार हथियार से वार किया और रुपये व मोबाइल लूटकर भाग निकले। सुबह किसी तरह कर्मचारी थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। इसके बाद घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिले में अपनी तरह का यह पहला मामला है, जब रेत खदान में घुसकर लूटपाट की गई है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वनांचल क्षेत्र के हर्राठेमा खदान में बुधवार देर रात करीब 3 बजे छह से सात नकाबपोश बदमाशा धारदार हथियार लेकर घुस आए। इस दौरान वहां काम करने वाले दो कर्मचारी मशीन पर सो रहे थे। बदमाशों ने आते ही उन पर हमला कर दिया। पेट और पैर में चोट लगने से कर्मचारी वहीं गिर पड़े। इसके बाद बदमाश उनसे रुपये और मोबाइल लूटकर भाग गए। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन