{"_id":"669528e94d157c4b660197d0","slug":"lynching-victim-woman-councilor-demands-protection-complains-about-the-entire-matter-to-deputy-cm-in-balod-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालोद: लिंचिंग का शिकार महिला पार्षद ने की सुरक्षा की मांग, डिप्टी सीएम से की पूरे मामले की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद: लिंचिंग का शिकार महिला पार्षद ने की सुरक्षा की मांग, डिप्टी सीएम से की पूरे मामले की शिकायत
Mon, 15 Jul 2024 07:20 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 15 Jul 2024 07:20 PM IST
सार
बालोद जिले के गुरुर नगर में भीड़ के गुस्से का शिकार हुई बीजेपी की महिला पार्षद पहली बार मीडिया के सामने अपनी बातों को रखा है। उन्होंने कहा कि मेरी हत्या करने की साजिश थी मुझे घर से घसीटकर मारा गया, अश्लील गालियां दी गईं।
विज्ञापन
महिला पार्षद ने की सुरक्षा की मांग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालोद जिले के गुरुर नगर में भीड़ के गुस्से का शिकार हुई बीजेपी की महिला पार्षद पहली बार मीडिया के सामने अपनी बातों को रखा है उन्होंने कहा कि मेरी हत्या करने की साजिश थी मुझे घर से घसीटकर मारा गया अश्लील गालियां दी गई जो भी हुआ वो कोर्ट के आदेश पर हुआ उसमे हमारा क्या कसूर, वहीं आज डेप्युटी सीएम के समक्ष पूरे मामले की शिकायत भी दर्ज कराई गई जिसपर कार्रवाई का आश्वासन डेप्युटी सीएम द्वारा दिया गया वहीं पार्षद कुंती सिंह ने पूरे मामले पर वर्तमान और पूर्व विधायक को जिम्मेदार ठहराया है साथ ही उन्होंने पुलिस प्रोटेक्शन की मांग की है।
विज्ञापन
वरिष्ठ नेता दुर्गानंद साहू ने पूरे मामले पर गृह मंत्री के सामने अपनी शिकायतों को रखा और कहा कि गुरुर में जो घटना हुई है भाई इतिहास की दर्दनाक घटनाओं में से एक है एक महिला पर पार्षद के साथ अभद्रता होती है सड़क पर खींचा जाता है घसीटा जाता है और ट्रक में दुर्घटना का शिकार होते-होते कुछ सेकंड की दूरी रह जाती है ऐसे में उनके ऊपर कारवाई ना किया जाना समझ से परे है उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है उन्होंने भी इस घटना के लिए वर्तमान और पूर्व विधायक को ही जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
जानिए क्या था मामला
आपको बता दे की बालोद जिले के गुरूर नगर के बाजार चौक में तत्कालीन सरकार में हुए कांप्लेक्स निर्माण जिसमे व्यापारी संघ भी शामिल रहा जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आपत्ति दर्ज कराई थी जिस पर बीते 12 जुलाई को बुलडोजर कार्रवाई प्रशासन द्वारा की गई थी एक तरफ यहां कार्रवाई चल रही थी तो दूसरी तरफ कुछ महिलाएं वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद कुंती सिन्हा के घर पहुंचे और उन्हें घर से बेइज्जत करते हुए अश्लील गाली को लॉन्च करते हुए निकला था और सड़क पर जाकर पटक दिया था जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया था जिसके बाद से माहौल पूरी तरह गर्म है।
विज्ञापन
क्या अकेले लड़ रही पार्षद
विवादित कॉम्प्लेक्स को लेकर यहां पर भारतीय जनता पार्टी मंडल के नेतृत्व में लड़ाई लड़ी जा रही थी परंतु एक वाहन के नेता द्वारा यह पोस्ट किया जाता है कि कुंती सिंह ने याचिका दायर की थी भले ही पार्षद कुंती सिंह एक माध्यम है लेकिन पूरा मामला भारतीय जनता पार्टी मंडल संगठन द्वारा रचा गया है अब अंत में यदि मंगल या फिर संगठन पार्षद का हाथ छोड़ती है तो यह सबसे बड़ा दुर्भाग्य होगा क्योंकि अब तक पूरे मामले को लेकर संगठन की तरफ से स्थानीय संगठन की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है सभी मुंह छुपाते भाग रहे हैं और पीठ पीछे टिप्पणियां कर रहे हैं।